गंज इलाके में 6 जुआरी गिरफ्तार किए गए है, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत अरिहंत कॉम्पलेक्स के पास कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते 06 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 43,400/-रूपये एवं ताशपत्ती जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 168/25 धारा 3(2) छत्तीसगढ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
कार्यवाही में निरीक्षक भावेश गौतम थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उनि मुकेश सोरी, प्र.आर. अनुप मिश्रा, वीरेन्द्र भार्गव, जसवंत सोनी एवं आर. मुनीर रजा तथा थाना गंज से प्र.आर. प्रेमलाल वर्मा एवं म.प्र.आर. दुर्गा बघेल की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
गिरफ्तार आरोपी
01. नरेश मिश्रा पिता सुशांत मिश्रा उम्र 35 साल निवासी अरिहंत कंपलेक्स थाना गंज।
02. प्रीतम साहू पिता शिव कुमार साहू उम्र 18 वर्ष साकिन छोटा अशोक नगर मुक्तिधाम के पास थाना गुढ़ियारी।
Also Read – उफान नाले में फंसा बोलेरो, चालक लापरवाही पूर्वक पार करा रहा था पुल
03. कृष्ण शर्मा पिता बुधराम शर्मा उम्र 42 वर्ष साकिन सिटी हॉस्पिटल के पास चौबे कॉलोनी थाना सरस्वती नगर।
04. धीरज कुमार साहू पिता सुनील कुमार साहू उम्र 28 वर्ष साकिन सेंट मैरी स्कूल लोधी पारा कापा थाना पंडरी रायपुर।
05. तुलसी देवांगन पिता पुनीत राम उम्र 24 साल निवासी प्रेम नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।
06. तरुण देवांगन पिता राम गुलाल उम्र 30 साल निवासी प्रेम नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।
Author Profile
Latest entries
BILASPURJune 12, 2026बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच
छत्तीसगढ़June 12, 2026CG Weather Alert: क्या आज बरसेगा मानसून? तेज बारिश और आंधी को लेकर बड़ा संकेत, येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़June 12, 2026छत्तीसगढ़ में मोहर्रम से पहले वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला! डीजे और आतिशबाजी पर लगी रोक
छत्तीसगढ़June 12, 2026Indigo फ्लाइट खराब मौसम में नागपुर डायवर्ट, पूर्व CM भूपेश बघेल और DCM अरुण साव समेत कई नेता थे सवार




