कोरबा। जिले में रविवार की शाम हुई मूसलधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। इसी दौरान पाली ब्लॉक के ग्राम ढुकुपथरा और पोंडी के लब्दापारा में खेती करने गए 17 ग्रामीण अचानक आई बाढ़ के पानी में फंस गए। हालात इतने गंभीर हो गए कि, ग्रामीणों की जान पर बन आई।
इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में राजस्व विभाग, थाना पाली, जिला आपदा प्रबंधन, नगर सेना कोरबा और राज्य आपदा प्रतिक्रिया टीम बिलासपुर की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए रविवार रात को ही रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। लगातार बारिश, अंधकार और तेज बहाव के बावजूद टीम ने हिम्मत नहीं हारी और लगभग 10 घंटे के संघर्ष के बाद सोमवार तड़के 3 बजे सभी 17 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
ग्रामीणों को सुरक्षित देख हर किसी की आंखों में राहत थी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के चेहरों पर सुकून और शासन के प्रति आभार साफ नजर आ रहा था। बाढ़ के बीच 10 घंटे तक मौत का सामना कर लौटे ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन की तत्परता ने आज उन्हें नया जीवन दिया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़May 3, 2026द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की
CRIMEMay 2, 2026महासमुंद में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
NATIONALMay 2, 2026Smart Toll System India: भारत में शुरू हुआ पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम, अब बिना रुके कटेगा टोल जाने पूरी खबर…
छत्तीसगढ़May 2, 2026यात्रियों के लिए जरूरी खबर! बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें कैंसिल, 20 टर्मिनेट, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित




