राजगीर: एशिया कप हॉकी का आगाज 29 अगस्त से बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में हो रहा है। प्रशंसकों के लिए हॉकी इंडिया ने एक बड़ी सौगात दी है। हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि मैचों के लिए प्रशंसकों को निशुल्क प्रवेश टिकट दिया जाएगा। फैंस हॉकी इंडिया ऐप पर जाकर मुफ्त टिकट के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। उन्हें वर्चुअल टिकट दिया जाएगा। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा, “राजगीर में पुरुष एशिया कप की मेजबानी भारतीय हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, और हम चाहते हैं कि हर प्रशंसक इस यात्रा का हिस्सा…
Author: Knock India
World विश्व:वैश्विक स्तर पर तेज़ी से बदलते सत्ता परिवर्तन के बीच, तियानजिन में होने वाला शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन असामान्य रूप से ध्यान आकर्षित कर रहा है। यह मंच, जो भारत, चीन, रूस और अन्य यूरेशियाई देशों को एक साथ लाता है, ऐसे समय में आयोजित हो रहा है जब दुनिया एक-दूसरे से जुड़े संकटों से जूझ रही है – डोनाल्ड ट्रंप का व्यापार युद्ध, चीन की बढ़ती आक्रामकता और यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के बीच रूस का पश्चिम के साथ बढ़ता गतिरोध। भारत, जो खुद को चीन के साथ रणनीतिक प्रतिद्वंद्विता और रूस के साथ साझेदारी…
यह जानकारी सीबीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर दी है. राजौरी: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रिश्वतखोरी के एक मामले में कार्रवाई की है। सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सीबीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर दी है। सीबीआई के मुताबिक, एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आने वाले ड्रग्स एंड फूड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन के राजौरी जिले में तैनात सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत उन्होंने शिकायतकर्ता से…
Dantewada. दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ का दंतेवाड़ा जिला पिछले दो घंटों से हो रही लगातार तेज बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले के धर्मनगरी, बारसूर, गीदम, दंतेवाड़ा, कुआकोंडा, कटेकल्याण, किरंदुल और बचेली समेत लगभग सभी क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर हैं। बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, वहीं ग्रामीणों और यात्रियों को अतिरिक्त सतर्क रहने की अपील की जा रही है। नदी-नाले उफान पर मौसम विभाग के अनुसार जिले में लगातार हो रही बारिश से जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कई छोटे-बड़े नाले उफान पर आ गए हैं, जिससे आवागमन…
Odisha ओडिशा : केंद्रपाड़ा जिले के राजनगर प्रखंड के पेंथा गाँव के एक तालाब से मंगलवार को छह फुट लंबे नर मगरमच्छ को सफलतापूर्वक बचाया गया। रिपोर्टों के अनुसार, मगरमच्छ रवींद्र मोहंती तालाब में पाया गया और माना जा रहा है कि वह पास की एक नहर के रास्ते तालाब में घुसा था। स्थानीय लोगों द्वारा इलाके में एक बकरी को मगरमच्छ द्वारा मारे जाने की सूचना मिलने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। इन रिपोर्टों पर कार्रवाई करते हुए, राजनगर वन्यजीव विभाग के वन विभागाध्यक्ष जादव सुदर्शन गोपीनाथ के मार्गदर्शन में वन कर्मियों ने मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से पकड़ने के लिए…
Jashpur. जशपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुनकुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटे ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना ने पूरे क्षेत्र को सन्न कर दिया है। मृतका की पहचान गुला बाई (55 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी बेटा जीत राम यादव बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को कड़ी मशक्कत के बाद हिरासत में ले लिया है। मां की कुल्हाड़ी से हत्या पुलिस के मुताबिक, वारदात रविवार देर शाम की है। कुनकुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली गुला बाई अपने घर में रोज़ की…
बीजापुर: जिला मुख्यालय बीजापुर से लगे ग्राम तुरनाम के जंगल में युवक-युवती का शव पेड़ पर लटका मिला है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. शवों से दुर्गंध आ रही थी. ग्रामीणों के बताए अनुसार दोनों शव पिछले एक सप्ताह से पेड़ पर लटके रहे हैं. बीजापुर कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि मामला प्रेम- प्रसंग का है. इस मामले से पुलिस के हाथों मोबाइल से एक वीडियो भी…
Dhamtari. धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी और अंबिकापुर जिलों से दो दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं, जिन्होंने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत सांकरा गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी से मामूली कहासुनी के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। धमतरी जिले के सांकरा गांव में 40 वर्षीय टिकूराम सेन ने अपनी जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार, घटना तीज पर्व के दिन की है। पत्नी ने तीज का व्रत होने के कारण अंडा पकाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि टिकूराम ने घर…
Raipur. रायपुर। राजधानी समेत देशभर में गणेशोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बुधवार, 27 अगस्त 2025 से गणेशोत्सव की शुरुआत होगी। हर साल की तरह इस बार भी गणपति बप्पा की आराधना, स्थापना और विसर्जन को लेकर जगह-जगह समितियां सक्रिय हैं। वहीं गणेशोत्सव में डीजे बजाने को लेकर रायपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को रायपुर एएसपी लखन पटले ने शहर के डीजे संचालकों के साथ बैठक की और सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट की गाइडलाइन का पालन करने के स्पष्ट निर्देश दिए। एएसपी पटले ने कहा कि इस बार गणेशोत्सव में केवल पारंपरिक वाद्ययंत्रों के इस्तेमाल की अनुमति रहेगी। डीजे…
Durg. दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 45 बल्क लीटर विदेशी शराब जब्त की है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जब्त की गई शराब और वाहन की कुल कीमत 4.5 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। नेहरू नगर चौक से आरोपी गिरफ्तार जानकारी के मुताबिक, 25 अगस्त की सुबह आबकारी विभाग दुर्ग की वृत-भिलाई क्रमांक-03 की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली। कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी मनदीप सिंह भाटिया, निवासी नेहरू नगर चौक, भिलाई को पकड़ा। उसके…