बीजापुर: जिला मुख्यालय बीजापुर से लगे ग्राम तुरनाम के जंगल में युवक-युवती का शव पेड़ पर लटका मिला है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
शवों से दुर्गंध आ रही थी. ग्रामीणों के बताए अनुसार दोनों शव पिछले एक सप्ताह से पेड़ पर लटके रहे हैं. बीजापुर कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि मामला प्रेम- प्रसंग का है. इस मामले से पुलिस के हाथों मोबाइल से एक वीडियो भी हाथ लगा है.
टीआई ने बताया, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शवों को सौंप दिया गया है. युवती नाबालिग है और जंगला की रहने वाली थी. वहीं युवक शंकर मंडावी बस्तर के कोंडागांव थाना क्षेत्र के तुरनार का रहना वाला था. बीजापुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़May 3, 2026द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की
CRIMEMay 2, 2026महासमुंद में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
NATIONALMay 2, 2026Smart Toll System India: भारत में शुरू हुआ पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम, अब बिना रुके कटेगा टोल जाने पूरी खबर…
छत्तीसगढ़May 2, 2026यात्रियों के लिए जरूरी खबर! बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें कैंसिल, 20 टर्मिनेट, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित




