मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन प्राप्त किया । इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह , विधायक पुरंदर मिश्रा सहित…
Author: Knock India
New Delhi नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। X पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “केंद्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ। उन्होंने अपने परिश्रमी स्वभाव और बुद्धिमत्ता के लिए अपनी अलग पहचान बनाई है। भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और हमारे सशस्त्र बलों को मज़बूत करने के उनके प्रयास सराहनीय हैं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने…
रायपुर। ई-रिक्शा के ड्राइवर और बुजुर्ग सवारी से 20 हजार की लूट हुई है। 9 जुलाई की रात की घटना है। 3 लुटेरे चलती ई रिक्शा में सवार हो गए। फिर बुजुर्ग से मोबाइल-कैश छीन कर मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग अस्पताल में अपने बेटे को भर्ती कर वापस घर लौट रहा था तभी घटना हुई। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का हैं। पीड़ित रामकुमार यादव ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि वह 7 जुलाई को अपने लड़के की तबीयत खराब होने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती किया। रात 8:30 बजे वह ई-रिक्शा से…
रायपुर। मैनपाट में बहुत सीखा, समझा और जाना. विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं को शांत किया गया. यह बात मैनपाट से राजधानी रायपुर लौटने के बाद शिविर में शामिल भारतीय जनता पार्टी के सांसदों-विधायकों ने कही. साय सरकार में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने प्रशिक्षण शिविर पत्रकारों से शिविर का अनुभव साझा करते हुए कहा कि विषय विशेषज्ञों ने अलग-अलग विषयों पर मार्गदर्शन किया. भाजपा में प्रशिक्षण एक सतत् प्रक्रिया है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया का उपयोग करने का निर्देश मिला है. शिविर में प्रिंट से लेकर सोशल मीडिया के बीच व्यवहार को लेकर बताया गया. इसके साथ ही कार्यकर्ताओं…
Raipur. रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 10 जुलाई को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता अपने मंडलों एवं वार्डों में शिक्षा, खेल, धर्म, समाज सेवा एवं अन्य क्षेत्रों में सक्रिय गुरुजनों का उनके निवास अथवा संस्थान में जाकर सम्मान करेंगे। इस विशेष अभियान की तैयारी को लेकर भाजपा रायपुर जिलाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर जी के नेतृत्व में आज मंडल अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, क्रियान्वयन एवं स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। रमेश सिंह ठाकुर ने…
Rajnandgaon. राजनांदगांव। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत महंत बलरामदास स्टेट स्कूल परिसर राजनांदगांव में पौधरोपण एवं राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मंडल नीलू शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधयों द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2023 में 83 एवं वर्ष 2024 में 33 कुल 116 सफल स्काउट गाइड रोवर रेंजर को राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पौधरोपण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला…
Mainpat. मैनपाट। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सांसद एवं विधायक प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे और अंतिम सत्र में विधायक भावना बोहरा ने सक्रिय भागीदारी दर्ज की। यह सत्र ‘जिज्ञासा समाधान’ विषय पर केंद्रित था, जिसमें जनप्रतिनिधियों के मन में उठ रहे सवालों के तथ्यपूर्ण और सारगर्भित उत्तरों के माध्यम से समाधान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर अपने अनुभवों और विचारों से जनप्रतिनिधियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने पार्टी की नीतियों, संगठनात्मक मजबूती और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनता की जिज्ञासाओं…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिला के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आने वाला छोटा सा आदिवासी गांव धुड़मारास आज विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा दुनिया के 20 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों में शामिल यह गांव अब पर्यावरणीय संरक्षण और सतत विकास का मॉडल बनकर उभरा है। प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक जीवनशैली से परिपूर्ण यह गांव, अब सौर ऊर्जा के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर भी अग्रसर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर अंचल में पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ स्थानीय सुविधाओं के विकास के…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सर्वोच्च स्थान प्रदान किया गया है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भारत में गुरु पूर्णिमा मनाने की परंपरा है। यह दिन गुरु के अमूल्य ज्ञान, मार्गदर्शन और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का विशेष अवसर होता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुरु जीवन में अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का आलोक प्रदान करते हैं। उनके द्वारा दी गई शिक्षा और मूल्य हमारे जीवन के पथ को आलोकित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के जोरा स्थित सालासर बालाजी धाम के सभागार में आयोजित सुप्रसिद्ध कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डॉ. दुबे के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हास्य-व्यंग्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत थे। सभी को हँसाने…