Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    लाइफ स्टाइल

    योग साधक क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानिए पूरी डाइट गाइड

    Knock IndiaBy Knock IndiaMarch 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    योग साधक क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानिए पूरी डाइट गाइड
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली: योग करने वालों के लिए सिर्फ आसन और प्राणायाम ही जरूरी नहीं होते, बल्कि उनका खान-पान भी उतना ही अहम होता है। अगर आप योग साधक हैं, तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि आप क्या खा रहे हैं और क्या नहीं। सही डाइट से न सिर्फ शरीर हल्का और ऊर्जावान रहता है, बल्कि मन भी शांत और एकाग्र बना रहता है।
    योग साधकों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है सात्विक भोजन, यानी ऐसा खाना जो हल्का, शुद्ध और आसानी से पचने वाला हो, जैसे गेहूं, चावल, जौ, मूंग दाल और साठी चावल। ये सभी चीजें शरीर को ऊर्जा देती हैं। इसके अलावा दूध, घी, मक्खन, शहद और मिश्री जैसे मीठे और पौष्टिक पदार्थ भी योग साधकों के लिए अच्छे माने जाते हैं। ये शरीर को ताकत देते हैं और साधना में मदद करते हैं।

    फल और हरी सब्जियां भी बहुत जरूरी हैं। परवल, बथुआ, अमरनाथ (चौलाई), जीवंटी और पुनर्नवा जैसी सब्जियां शरीर को जरूरी पोषक तत्व देती हैं और पाचन को दुरुस्त रखती हैं। ताजे फल खाने से शरीर में पानी और ऊर्जा बनी रहती है। जहां तक हो सके, शुद्ध और साफ पानी पीना चाहिए। पुराने समय में तो वर्षा का शुद्ध जल भी बहुत उत्तम माना जाता था।
    अब बात करते हैं उन चीजों की, जिनसे योग साधकों को परहेज करना चाहिए। सबसे पहले तो बहुत ज्यादा तीखा, खट्टा, नमकीन और कड़वा खाना कम करना चाहिए। ज्यादा मसालेदार और गर्म तासीर वाला खाना शरीर में असंतुलन पैदा कर सकता है, जिससे मन भी अशांत हो सकता है। इसके अलावा ज्यादा तेल में बना खाना, सरसों और तिल का अत्यधिक इस्तेमाल भी सही नहीं माना जाता।
    योग करने वालों को मांसाहार, शराब जैसी चीजों से भी दूर रहना चाहिए। मछली, बकरे का मांस और शराब शरीर को भारी बनाते हैं और साधना में बाधा डाल सकते हैं। इसके अलावा लहसुन, हींग, ज्यादा खट्टी चीजें, दही, छाछ और कुल्थी जैसी चीजों का सेवन भी सीमित करना चाहिए, क्योंकि ये पाचन और मन की स्थिरता पर असर डाल सकती हैं।

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • वज़न घटाने के लिए नाश्ते में क्या चुनें: ओट्स या पोहा?लाइफ स्टाइलMay 19, 2026वज़न घटाने के लिए नाश्ते में क्या चुनें: ओट्स या पोहा?
    • Janhvi Kapoor ने मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की नीली शिफॉन साड़ी में श्रद्धांजलि दी, मॉडर्न ट्विस्ट के साथलाइफ स्टाइलMay 19, 2026Janhvi Kapoor ने मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की नीली शिफॉन साड़ी में श्रद्धांजलि दी, मॉडर्न ट्विस्ट के साथ
    • अमेरिका-ईरान के बीच टकराव टलने का असर! शेयर बाजार हरे निशान में खुलाव्यापारMay 19, 2026अमेरिका-ईरान के बीच टकराव टलने का असर! शेयर बाजार हरे निशान में खुला
    • Hardik Pandya’s का MS Dhoni स्टाइल, KKR-MI मैच से पहले वीडियो वायरलखेलMay 19, 2026Hardik Pandya’s का MS Dhoni स्टाइल, KKR-MI मैच से पहले वीडियो वायरल
    Knock India

    Related Posts

    वज़न घटाने के लिए नाश्ते में क्या चुनें: ओट्स या पोहा?

    May 19, 2026

    Janhvi Kapoor ने मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की नीली शिफॉन साड़ी में श्रद्धांजलि दी, मॉडर्न ट्विस्ट के साथ

    May 19, 2026

    Kitchen Hack: गर्मियों में दूध को फटने से बचाने के लिए उबालते समय डालें ये खास चीज़

    April 23, 2026

    60 दिनों के लिए Junk Food खाना बंद करें, जानें आपके शरीर में क्या होता

    April 16, 2026

    इन आसानी से मिलने वाली किचन सामग्री से ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाएं

    March 9, 2026

    होली 2026: घर पर बने ऑर्गेनिक रंग जो आपकी त्वचा पर कोमल

    February 24, 2026
    RO.NO.= 13784/55
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    वज़न घटाने के लिए नाश्ते में क्या चुनें: ओट्स या पोहा?

    May 19, 2026

    Janhvi Kapoor ने मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की नीली शिफॉन साड़ी में श्रद्धांजलि दी, मॉडर्न ट्विस्ट के साथ

    May 19, 2026

    अमेरिका-ईरान के बीच टकराव टलने का असर! शेयर बाजार हरे निशान में खुला

    May 19, 2026

    Hardik Pandya’s का MS Dhoni स्टाइल, KKR-MI मैच से पहले वीडियो वायरल

    May 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.