Mainpat. मैनपाट। छत्तीसगढ़ के मैनपाट में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सांसद एवं विधायक प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे और अंतिम सत्र में विधायक भावना बोहरा ने सक्रिय भागीदारी दर्ज की। यह सत्र ‘जिज्ञासा समाधान’ विषय पर केंद्रित था, जिसमें जनप्रतिनिधियों के मन में उठ रहे सवालों के तथ्यपूर्ण और सारगर्भित उत्तरों के माध्यम से समाधान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर अपने अनुभवों और विचारों से जनप्रतिनिधियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने पार्टी की नीतियों, संगठनात्मक मजबूती और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनता की जिज्ञासाओं का समाधान ही लोकतंत्र का सार है।
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि “यह सत्र हम सभी जनप्रतिनिधियों के लिए अत्यंत ही प्रेरणादायक और उपयोगी रहा। आमजन की जिज्ञासाओं को गंभीरता से सुनना, उनके अनुरूप कार्य करना और अपने क्षेत्र के विकास को निरंतर गति देना ही हमारा मुख्य दायित्व है। यह प्रशिक्षण वर्ग इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।” इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य नव-निर्वाचित और वर्तमान सांसदों व विधायकों को पार्टी के वैचारिक दर्शन, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़ी नीतियों से अवगत कराना था। साथ ही जमीनी स्तर पर जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिनिधियों को तैयार करना भी इस वर्ग का अहम लक्ष्य रहा।
Author Profile
Latest entries
BILASPURJune 12, 2026बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच
छत्तीसगढ़June 12, 2026CG Weather Alert: क्या आज बरसेगा मानसून? तेज बारिश और आंधी को लेकर बड़ा संकेत, येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़June 12, 2026छत्तीसगढ़ में मोहर्रम से पहले वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला! डीजे और आतिशबाजी पर लगी रोक
छत्तीसगढ़June 12, 2026Indigo फ्लाइट खराब मौसम में नागपुर डायवर्ट, पूर्व CM भूपेश बघेल और DCM अरुण साव समेत कई नेता थे सवार




