रायपुर 10 जुलाई 2025/गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का दिन श्रद्धा, आस्था और मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। कोसमनारा स्थित यह धाम लोगों की आस्था का केंद्र है और यहाँ की आध्यात्मिक ऊर्जा आत्मबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण के मार्ग पर गुरुजनों के आशीर्वाद और जनआशीर्वाद के…
Author: Knock India
बलरामपुर। बलरामपुर में आज ACB ने एक रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा है. पटवारी को एसीबी ने शंकरगढ़ रेस्ट हाउस में 15 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी पटवारी महेंद्र कुजूर ने प्रार्थी से सीमांकन के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की थी. इसकी शिकायत प्रार्थी ने एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) से कर दी. मामले की शिकायत मिलने पर एसीबी ने योजनाबद्ध ढंग से पार्वती को आजरिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया.वर्तमान में एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है. रिश्वतखोरी के इस मामले से विभाग…
रायपुर। निलंबन की कार्रवाई के बाद आबकारी विभाग ने 39 आबकारी अधिकारियों का तबादला किया है। आधे से ज्यादा जिलों के अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेज दिया गया है। हालांकि आदेश में प्रशासनिक आधार पर सर्जरी करना बताया गया है। वाणिज्यिक कर विभाग ने नवा रायपुर ने आदेश जारी किया है। बता दें कि शराब घोटाले मामले में आबकारी विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। आरोपी बनाए गए 22 आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इन सभी पर आरोप है कि, शराब घोटाले के सिंडिकेट में यह लोग शामिल थे। इन आबकारी अफसरों ने 88 करोड़ कमाए थे।…
बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में संभागीय उड़नदस्ता रायपुर संभाग रायपुर तथा जिला आबकारी टीम बलौदाबाजार द्वारा सबरिया डेरा पथरी, टुण्ड्रा में सुबह संयुक्त कार्रवाई में लगभग 2000 किलो महुआ लाहन बाजार मूल्य 100000 रुपये तथा 5 लीटर क्षमता के 12 प्लास्टिक डब्बो में भरा 60 लीटर अवैध कच्ची मदिरा जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सबरिया डेरा पथरी, टुण्ड्रा में खेतो के बीच भरे तालाब के अंदर 50 बोरियों में भरा प्रत्येक में लगभग 40 किलो कुल लगभग 2000 किलो महुआ लाहन बाजार मूल्य 100000 रुपये तथा 5 लीटर क्षमता के 12 प्लास्टिक…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार 11 जुलाई क़ो 2025 को सवेरे 11.30 बजे राज्य मंत्रिपरिषद ( कैबिनेट ) की बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। आज सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में आबकारी विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। आरोपी बनाए गए 22 आबकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इन सभी पर आरोप है कि, प्रदेश में हुए 2100 करोड़ के घोटाले में सिंडिकेट में यह लोग शामिल थे। सिंडिकेट में काम कर रहे अफसरों को 88 करोड़ से ज्यादा की रकम मिली थी। EOW…
दुर्ग। जिले में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण धान की लेही विधि और सीधी बुवाई करने वाले किसानों के खेतों में जलभराव की समस्या आ रही है, जिससे अंकुरण प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में जिन किसानों को नए बीज की आवश्यकता है, वे जिले की विभिन्न समितियों और प्रक्रिया केंद्रों से नकद भुगतान कर बीज प्राप्त कर सकते हैं। बीज बचत समिति द्वारा प्राप्त विवरण के अनुसार जिले के बीज प्रक्रिया केन्द्र में आज दिनांक की स्थिति में कुल 1406.56 क्विंटल बीज शेष है। जिसमें धान की एमटीयू-1153, एमटीयू-1010, विक्रम टीसीआर, एमटीयू-1156, एमटीयू-1153, सीजी धान-1919, छ.ग.…
रायपुर, 10 जुलाई 2025/ मानसून आते ही छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले का प्राकृतिक नजारा देखते ही बनता है। यहां प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर आती है। हरियाली, झरने और जंगलों का माहौल दिल को खुश कर देता है। इस मौसम में आप परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने के साथ बस्तर के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं। बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासनं द्वारा मानसून ट्रैक की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए मानसून के मौसम में प्राकृतिक सौंदर्य वाले स्थानों पर ट्रैकिंग का आयोजन किया…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की योजनाओं का लाभ अब समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है। जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम खटंगा के एक साधारण परिवार की कहानी इसका जीवंत उदाहरण है, जहाँ शासन की तीनों योजनाओं ने एक साथ उनकी ज़िंदगी को नई दिशा दी है। हितग्राही सुरेश राम की पत्नी सुमित्रा बाई बताती हैं कि पहले हम कच्चे घर में रहते थे। बरसात हो या गर्मी, हमेशा डर बना रहता था। पानी टपकता था, दीवारें गिरने का डर और रात-बिरात साँप, बिच्छू का डर अलग से। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर…
रायपुर। नवा रायपुर के माना-तूता में 70 एकड़ के विशाल क्षेत्र में भव्य ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ बनेगी। फिल्में समाज का दर्पण होती हैं। ये फिल्में ही हैं, जो हमारी समृद्ध संस्कृति और सभ्यता को विश्व मंच पर पहचान दिलाती हैं। हमारी सरकार स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस फिल्म सिटी के निर्माण से न केवल नवा रायपुर, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ और देश-विदेश के कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। इससे जहाँ युवाओं के लिए रोज़गार के नए द्वार खुलेंगे, वहीं हमारी समृद्ध स्थानीय कला और संस्कृति को…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाल ने फिर स्थापित किया कीर्तिमान। सीएम साय ने अनिमेष कुजूर को बधाई देते हुए X में लिखा, हम सभी के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है कि छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने ग्रीस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर दौड़ को मात्र 10.18 सेकेंड में पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है। इससे पहले, अनिमेष ने दक्षिण कोरिया में हुए एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 200 मीटर दौड़ को 20.32 सेकेंड में पूरा कर एक और राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया था। बधाई अनिमेष, आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि हर युवा को आगे…