कवर्धा। जिले एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ युवक मिलकर एक युवक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। 6-7 युवक मिलकर एक युवक की दिनदहाड़े पिटाई कर रहे हैं। युवकों ने पीड़ित को तालाब के पास झाड़ियों में गिराकर जान से मारने की कोशिश भी की है। वहीं इस मामले में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मिली जानकरी के अनुसार, यह पूरा मामला पंडरिया थाना क्षेत्र का है। यहां बाइक से मामूली ठोकर लगने के बाद 6-7 युवकों ने मिलकर बाइक सवार युवक की पिटाई शुरू कर दी। सभी युवकों ने मिलकर बाइक सवार युवक को बेरहमी से पीटा। पिटाई के दौरान पीड़ित युवक माफी मांगते हुए खुद को छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन युवकों ने उसे नहीं छोड़ा।
बात यही नहीं रुकी। मारपीट करने वाले युवकों ने पीड़ित युवक को तालाब किनारे झाड़ियों में ले जाकर भी मारपीट की। युवकों ने पीड़ित युवक को झाड़ी मने ले जाकर जान से मारने की कोशिश की। मारपीट के दौरान वहां मौजूद युवक ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले में अब तक किसी भी आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




