रायगढ़। रायगढ़ में आए दिन हाथियों का दल जंगल से निकलकर रोड पर देखा जाता है। जहां एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दल का एक बड़ा हाथी बाइक सवार युवकों को दौड़ाते देखा गया। जिसका वीडियो अब वायरल होने लगा है। रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा रेंज के 26 हाथियों का दल नवापारा-टेंडा के जंगल में विचरण कर रहा है। जहां मंगलवार की शाम को जंगल के रास्ते से दो युवक बाइक से गुजर रहे थे।
तभी उन्होंने नवापारा से भेंगारी मार्ग की तरफ बढ़ रहे हाथियों के दल को देखा और उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। हाथी दल आगे बढ़ रहा था और युवक उनका वीडियो बना रहे थे।तभी दल से निकलकर एक बड़ा हाथी बाइक सवारों को दौड़ाने लगा। हाथी ने काफी दूर तक उन्हें दौड़ाया। जिसका वीडियो बाद में वायरल होने लगा। बताया जा रहा है कि अगर हाथी उनके तक पहुंच जाता, तो बड़ा हादसा घटित हो सकता था।
घरघोड़ा रेंज में 26 हाथियों के दल के अलावा छर्राटांगर जंगल में 1 सिंगल हाथी भी विचरण कर रहा है। इससे वन विभाग के द्वारा नवापारा-टेंडा और कटंगडीह गांव में मुनादी कराया गया है। ताकि कोई ग्रामीण अकेले जंगल की ओर न जाए। इसके अलावा लोगों को हाथी से बचाव के उपाए भी बताए जा रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
NATIONALApril 29, 2026मृत बहन का कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई, बोला- अब तो पैसे दे दो’, जानिए क्या है पूरा मामला
CRIMEApril 29, 2026हैवानियत की हदें पार: शादी से घर लौट रही दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, 10 दरिंदों ने घेरा!
छत्तीसगढ़April 29, 2026छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी! बैलगाड़ी पर निकली बारात, दूल्हे ने दिया संस्कृति बचाने का संदेश
छत्तीसगढ़April 29, 2026छत्तीसगढ़ में गर्मी से लोग बेहाल! अब बारिश और तेज हवाओं से मिल सकती है राहत




