बीजापुर। जिले के 26 आरएमएसए पोर्टा केबिन में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जिस पर कार्रवाई करते हुए 24 अधीक्षकों को पद से हटाया गया है। लगभग डेढ़ करोड़ के बिना बिल सामान खरीदी के कारण पहले ही में एक एपीओ पुरुषोत्तम चंद्रकार को निलंबित कर दिया है। एक और कर्मचारी पर प्रशासन कार्रवाई किये जाने की जानकारी मिली है।
सूत्रों ने बताया कि उक्त दोनों के कहने पर पोर्टा केबिन के अधीक्षकों ने बिना बिल के भुगतान कर दिया। जबकि अधीक्षकों की दलील है कि पूर्व में भी इस तरह से चलते संबंधित फर्म को भुगतना कराया गया। इस फर्जी भुगतान के संबंध में प्रशासन द्वारा दो विभागीय लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। सबसे ज्यादा भोपालपटनम ब्लॉक के 11 अधीक्षक पर हटाने की कार्रवाई की।
पोर्टा केबिन के 24 अधीक्षकों को प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अधीक्षक पद से हटाकर नये लोगों को कार्य करने के आदेश जारी किए हैं। ज्ञात हो कि जिले के चारों ब्लॉक के पोर्टा केबिन अधीक्षक जिन्होंने भुगतान की कार्रवाई की उन्हें कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा पद से हटाया गया।
Author Profile
Latest entries
BILASPURJune 12, 2026बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच
छत्तीसगढ़June 12, 2026CG Weather Alert: क्या आज बरसेगा मानसून? तेज बारिश और आंधी को लेकर बड़ा संकेत, येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़June 12, 2026छत्तीसगढ़ में मोहर्रम से पहले वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला! डीजे और आतिशबाजी पर लगी रोक
छत्तीसगढ़June 12, 2026Indigo फ्लाइट खराब मौसम में नागपुर डायवर्ट, पूर्व CM भूपेश बघेल और DCM अरुण साव समेत कई नेता थे सवार




