सरगुजा। सरगुजा से एक शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नेत्रहीन नाबालिग को हवस का शिकार बनाया गया है। नाबालिग जब गर्भवती हुई तब जाकर इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक नेत्रहीन नाबालिग लड़की के साथ उसके मामा के दो बेटों से सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपी पिछले 5-6 महीनों से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करते रहे और फिर लगभग ढाई महीने पहले गांव से फरार हो गए। वहीं नाबालिग लड़की जब गर्भवती हुई तब जाकर उसने परिजनों को पूरी बात बताई और मामले का खुलासा हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही नाबालिग के परिजन उसे लेकर सीतापुर थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Author Profile
Latest entries
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RaipurJune 15, 2026विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान
छत्तीसगढ़June 15, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 15, 2026उप मुख्यमंत्री 36वें नेशनल कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल




