Hyderabad हैदराबाद : हैदराबाद स्थित मार्शल आर्ट विशेषज्ञ हंशी शाश्वत कुमार के लिए यह गौरव का क्षण था, जिन्हें जर्मनी के काबुडो कराटे फेडरेशन और काबुडो मार्शल आर्ट्स इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष प्रो. सोके हंशी डॉ. थान विंटर-लुओंग से विश्व मार्शल आर्ट्स पायनियर पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार मार्शल आर्ट्स के वैश्विक विकास और प्रचार में उनके योगदान, विशेष रूप से सेनकोकाई कराटे प्रणाली में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। रविवार को, 36 वर्षीय कुमार को लगातार 10वें वर्ष इंटरनेशनल हॉल ऑफ फ़ेम में भी शामिल किया गया। यह सम्मान वैश्विक मार्शल आर्ट्स संगठनों के एक गठबंधन द्वारा प्रदान किया गया,…
Author: Knock India
Korea कोरिया : सरकार ने सोमवार को बताया कि पिछले हफ़्ते देश में शुरू हुई भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में अठारह लोगों की मौत हो गई है और नौ अन्य लापता हैं। योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, पिछले बुधवार से शुरू हुई भारी बारिश के बाद से 15 प्रमुख शहरों और प्रांतों में 14,000 से ज़्यादा लोगों ने शरण ली है। संपत्ति को व्यापक नुकसान हुआ है, सार्वजनिक सुविधाओं में 1,999 और निजी सुविधाओं में 2,238 मामले दर्ज किए गए हैं। सरकार ने भारी बारिश से जुड़ी सभी चेतावनियाँ हटा ली हैं और रविवार को चेतावनी का स्तर “गंभीर” से…
Rajasthan राजस्थान : भारी बारिश ने तबाही मचा दी है, नागौर ज़िला सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाकों में से एक है। लगातार बारिश के कारण लांपोलई तालाब उफान पर आ गया, जिससे दर्जनों मछलियाँ पानी से भरी सड़कों पर आ गईं और भारी भीड़ जमा हो गई। हालात गंभीर हैं, क्योंकि नदियों, नालों और बाँधों के उफान के कारण ज़्यादातर गाँव अलग-थलग पड़ गए हैं। अजमेर के दरगाह इलाके में, तेज़ पानी की धाराएँ कई लोगों को बहा ले गईं, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें बचा लिया। इसी तरह, टोंक के गोलेरा गाँव के पास बनास नदी में 17 लोग फँस गए,…
रायपुर। नवा रायपुर स्थित रावतपुरा यूनिवर्सिटी के पास आज सुबह को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मृतक की पहचान नंदू यादव (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम नवागांव (ल) का रहने वाला था. हादसे के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और आक्रोश व्यक्त करने लगे. घटना की जानकारी…
बस्तर। लोहांड़ीगुड़ा तहसील में पट्टा बनाने के नाम पर महिला पटवारी ने ग्रामीणो आदिवासियों से एक लाख रुपए की रिश्वत ली थी, जिसका शोर रायपुर तक आ गया, जिसके बाद तहसीलदार ने जो किया वो भी चर्चा का विषय बन गया है। सवाल उठ रहा है कि क्या रिश्वत रकम लौटाने के बाद महिला पटवारी प्रशासनिक कार्रवाई से बच पाएगी। पूरा मामला बस्तर के लोहांड़ीगुड़ा तहसील में पट्टा बनाने के नाम पर पटवारी मैडम ने ग्रामीणों आदिवासियों से लगभग एक लाख रुपए की घुस ली उसके बावजूद पट्टा नहीं बनवाया। जिसकी जानकारी स्थानीय जनपद सदस्य ने तहसीलदार को दी जिसपर कार्यवाही करते…
बलरामपुर। पुलिस ने गांजा तस्करी मामले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 9 लाख रुपये के अवैध गांजा के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई. मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, आरोपी गांजा को 12 बड़े बैगों में भरकर महिंद्रा बस के माध्यम से छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे. गांजा की तस्करी की सूचना पर पुलिस ने वाड्रफनगर क्षेत्र में घेराबंदी कर बस को रोका और तलाशी लेने पर 92 किलो गांजा आरोपियों से जब्त किया. आरोपियों को तत्काल हिरासत में लेकर…
सरगुजा। जिले की कुसमी तहसील से सरकारी जमीन के दस्तावेज में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पटवारी के साथ मिलकर मां बेटे ने शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए दस्तावेजों में कूट रचना की थी. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, नायब तहसीलदार पारस शर्मा ने शिक्षिका सरस्वती गुप्ता, शिक्षिका के बेटे अंबिकेश गुप्ता और तत्कालीन हल्का पटवारी बिहारी कुजूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की जांच रिपोर्ट में पाया गया कि वर्ष 2013-14 के बी-1 रिकॉर्ड में फर्जी तरीके से नाम दर्ज कर…
अमरकंटक। आज सावन का दूसरा सोमवार है। आज शिवभक्तों की भीड़ शिवालयों में उमड़ी हुई है। सभी मंदिरों में बोलबम के नारे सुनाई दे रहे है। शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार दिखाई पड़ रही है। इस बीच पंडरिया से भाजपा की महिला विधायक भावना बोहरा ने भी प्रसिद्ध तीर्थस्थल अमरकंटक से अपने कांवड़ यात्रा की शुरुआत की है। वह भोमरदेव में जलभिषेक करेंगी। वे अपने सार्थक और दूसरे कांवड़ियों के साथ 151 किमी की यात्रा करते हुए कांवड़ लेकर भोरमदेव पहुचेंगी। भावना बोहरा नर्मदा नदी से कांवड़ लेकर रवाना हो चुकी है। आज सावन का महीने का दूसरा सोमवार है।…
रायपुर. कई दिनों से रूठे बादल शनिवार-रविवार आधी रात के बाद से सुबह तक जमकर बरसे. वर्षा इतनी तेज हुई कि कई इलाकों में सुबह के समय जलभराव हो गया. बारिश से उमस और गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेशभर में बारिश की संभावना जताई है. वहीं कुछ भागों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है. विभाग के अनुसार भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बिलासपुर संभाग के पूर्वी जिले और सरगुजा संभाग के जिले संभावित हैं. जानकारी के अनुसार रायपुर में रविवार रात एक बजे से तेज बारिश शुरू हुई जो दो बजे तक चलती…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कस्टम मिलिंग घोटाले में आरोपी अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा को आज फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दोनों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था. इससे पहले, 14 जुलाई को दोनों की अंतिम पेशी हुई थी। दरअसल, 2023 में ED को शिकायत मिली थी कि छत्तीसगढ़ में बड़ी तादाद में कस्टम मिलिंग घोटाला हुआ है। इसके बाद अक्टूबर 2023 में ED की टीम ने मार्कफेड के तत्कालीन एमडी मनोज सोनी के खुशी वाटिका स्थित घर और प्रदेश के कुछ राइस मिलर्स के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान 2 दिन…