रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के हड़ताली कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आज रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। लगभग दो सप्ताह से आंदोलनरत एनएचएम कर्मचारियों का नेतृत्व छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी ने किया।
इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने कर्मचारियों की मांगों को पूरी गंभीरता से सुना और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एनएचएम के कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। ग्रामीण और शहरी इलाकों में 24 घंटे आम जनता की सेवा करने वाले इन कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वे जल्द ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से भेंट कर एनएचएम कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु चर्चा करेंगे। एनएचएम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के सकारात्मक रुख और समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया हैं।
Author Profile
Latest entries
CRIMEMay 2, 2026महासमुंद में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
NATIONALMay 2, 2026Smart Toll System India: भारत में शुरू हुआ पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम, अब बिना रुके कटेगा टोल जाने पूरी खबर…
छत्तीसगढ़May 2, 2026यात्रियों के लिए जरूरी खबर! बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें कैंसिल, 20 टर्मिनेट, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
छत्तीसगढ़May 2, 2026Chhattisgarh में मौसम बदलेगा करवट, 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट




