Author: Knock India

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विकसित भारत @2047 के लक्ष्य तभी साकार हो सकते हैं, जब समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में समाज कल्याण विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि समय की माँग है कि शतप्रतिशत दिव्यांगजनों को कौशलयुक्त बनाया जाए, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस दिशा में कार्ययोजना बनाकर त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लंबित पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने…

Read More

Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के परंपरागत लोकपर्व हरेली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ा ऐसा पर्व है, जो हमारी कृषि संस्कृति, लोक परंपरा और प्रकृति प्रेम का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेली पर्व खेती-किसानी से जुड़ा पहला त्योहार है, जिसमें किसान अपने कृषि उपकरणों की पूजा कर धरती माता के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं। यह पर्व न केवल अच्छी फसल की कामना का अवसर है, बल्कि प्रकृति के साथ सामंजस्य की भावना को भी प्रकट करता है। श्री साय ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया…

Read More

Raipur. रायपुर। चालू खरीफ सीजन में राज्य सरकार द्वारा किसानों को खाद की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ठोस डीएपी (डाय अमोनियम फॉस्फेट) की संभावित कमी को देखते हुए, कृषि विभाग ने तरल नैनो डीएपी को एक प्रभावशाली वैकल्पिक उर्वरक के रूप में अपनाया है। इससे न केवल किसानों को समय पर खाद मिल रही है, बल्कि उनकी उत्पादन लागत में भी सीधी बचत हो रही है। राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर कार्य करते हुए इफको कंपनी ने प्रदेश भर में अब तक 3 लाख 5 हजार से अधिक नैनो डीएपी की बोतलों का भंडारण किया…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा और कृषि परंपरा से जुड़ा प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार इस वर्ष आज मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक और उल्लासपूर्ण रूप से मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष आयोजन में लोकजीवन की विविध रंगतें, सांस्कृतिक विरासत और किसानों के प्रति सम्मान का भाव सजीव रूप में प्रकट होगा। हरेली त्यौहार के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री निवास परिसर को छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति के रंगों से सजाया गया है। पारंपरिक तोरण, हरियाली से सजे द्वार और ग्रामीण शिल्प कला से समृद्ध इस वातावरण में हरेली की वास्तविक आत्मा को अनुभव किया जा सकेगा। https://www.youtube.com/live/1sbu4yKzL1s?si=TyUPd3mN8_5Zu0Ji आयोजन में छत्तीसगढ़ के विविध…

Read More

राजिम: गरियाबंद जिले के राजिम में अवैध रेत खनन की सूचना पर मंगलवार को माइनिंग विभाग की टीम ने ग्राम कुरुसकेरा में दबिश दी। जैसे ही माइनिंग अधिकारी मौके पर पहुंचे, खनन माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई। कार्रवाई के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर भागते हुए गांव के ही मोतीलाल यादव के घर जा घुसा। इस हादसे में घर के सदस्य बाल-बाल बचे, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।ग्रामीणों ने बताया कि अवैध रेत खनन की गतिविधियां लंबे समय से चल रही थीं, जिसकी शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई है। वहीं, अधिकारी ने भी सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है

Read More

महासमुंद की नवलीन कौर ने तीरंदाजी में नेशनल गेम्स में बनाया स्थान, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता था गोल्ड मेडल* रायपुर, 22 जुलाई 2025/ खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के हर खिलाड़ी को उसकी मेहनत, लगन और क्षमता के अनुरूप अवसर, संसाधन और मंच उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने महासमुंद जिले की नवोदित तीरंदाज नवलीन कौर को आगामी राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजी में स्थान बनाने पर बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवलीन जैसी खिलाड़ी…

Read More

रायपुर, 22 जुलाई 2025/ प्रदेश में खेती-किसानी का काम तेजी के साथ जारी है। राज्य में अब तक 36.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान, मक्का, कोदो, कुटकी, अरहर, मूंग, मूंगफली, रामतिल सहित विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी है, जो लक्ष्य का 75 प्रतिशत है। इस खरीफ सीजन में राज्य सरकार ने 48.85 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसानों को खेती-किसानी में सहुलियतें प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक सहयोग करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए हैं। उन्होंने किसानों को उनकी मांग के अनुसार सुगमता के साथ प्रमाणित खाद-बीज…

Read More

रायपुर, 22 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों पर निराश्रित पशुओं की आवाजाही पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की एक प्रमुख वजह निराश्रित मवेशी हैं, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को त्वरित, ठोस और समन्वित कार्य योजना के साथ आगे बढ़ना होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने पशुधन विकास, नगरीय प्रशासन एवं विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और लोक निर्माण विभाग को आपसी तालमेल के साथ जिम्मेदारी साझा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट…

Read More

रायगढ़। जिले में एक महिला की लाश घर के सिलिंग पंखे पर लटकती मिली है। कोतरा रोड के अटल विहार काॅलोनी में पति-पत्नी और उनका ढाई साल का बच्चा रहता था। जहां ममता साहू (30 साल) का शव चुनरी के फंदे से लटका मिला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पति सुबह नाश्ता बनाने बोलकर घर से बाहर निकला था, वापस आया तो नाश्ता नहीं बना था, इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी जिसके बाद महिला ने फांसी लगाई है। फिलहाल जांच के बाद कारणों का खुलासा होगा। जानकारी के मुताबिक…

Read More

नाकेबंदी के दौरान सवारी वाहनों (कार, जीप, बस आदि) को नहीं रोका जाएगा रायपुर। कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी के लिए कांग्रेसी और पुलिस का जमावड़ा होने लगा है। वीआईपी रोड चौक पर कांग्रेस का प्रदर्शन होगा।प्रदर्शन स्थल पर भारी पुलिस बल की तैनाती हो रही हैं। जहां स्टॉपर, बैरिकेट्स लाए जा रहे हैं। महिला पुलिस कर्मियों की भी प्रदर्शन स्थल पर ड्यूटी लगा दी गई है। प्रदर्शन स्थल पर एडिशनल एसपी और सीएसपी रैंक जैसे अधिकारी भी मौजूद हैं। कांग्रेस ने केवल बड़े मालवाहकों को रोकने का फैसला किया है।

Read More