रायपुर। धमतरी में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा, छत्तीसगढ़ के विकास में संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जिसे लेकर सीएम साय ने कहा, आज धमतरी में आयोजित पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन प्रदेश के लिए बहुत सुखद रहा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ की ग्रामीण सड़कों के लिए ₹2,225 करोड़ का स्वीकृति पत्र प्रदान किया।यह सौगात हमारे गांवों की कनेक्टिविटी, किसानों की सुविधा और ग्रामीण विकास को नई गति देने वाली है। “छत्तीसगढ़ के विकास में संसाधनों की कोई कमी…
Author: Knock India
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में ऑल इंडिया फ़ॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में लगातार 13वीं बार ओवरऑल चैंपियन बनने वाले छत्तीसगढ़ के विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री साय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से उन्होंने छत्तीसगढ़ का मान पूरे देश में ऊँचा किया है और उनकी यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उल्लेखनीय है कि देहरादून में 12 से 16 नवंबर तक आयोजित 28वीं ऑल इंडिया फ़ॉरेस्ट स्पोर्ट्स…
रायपुर। धमतरी से किसानों को पीएम सम्मान निधि की किश्त जारी कर दी गई है, यहां केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह पहुंचे थे, जिन्हे नागर–खुमरी को सीएम साय ने भेंट की और कहा, आज धमतरी में पीएम सम्मान निधि समारोह के अवसर पर पधारे केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री, शिवराज सिंह चौहान का स्वागत छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं की तपस्या, परंपरा और समृद्धि का प्रतीक “नागर और खुमरी” भेंट कर किया गया। जहाँ पग-पग पर श्रम की गाथा, वहीं खिलता विकास का फूल। अब विकसित गाँव बनेंगे विकसित छत्तीसगढ़ के मूल। आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व…
धमतरी। जिले में आज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को बड़ी सौगात दी उन्होंने कहा, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीण सड़कों के निर्माण हेतु मिले ₹2,225 करोड़ की स्वीकृति ने छत्तीसगढ़ के गाँवों में विकास का नया द्वार खोल दिया है। यह केवल सड़कें नहीं बल्कि किसानों के सपनों को गति देने वाली राह है। अब कृषि उत्पाद सहजता से बाजार तक पहुँचेंगे, शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएँ निकट आएँगी, आवागमन सुगम होगा और हर गाँव आर्थिक रूप से और अधिक मज़बूत बनेगा। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान…
रायपुर। धमतरी में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के सब्जी व्यापारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। छग में सब्जियों का उत्पादन बढ़ रहा है, सरकार ने सब्जियों को बेचने के लिए योजना बनाई है। सब्जियों की अच्छी कीमत के लिए सरकार तत्पर है, फूलों, उद्यानिकी, वानिकी की ओर भी ध्यान देना है, सरकार सब्जियों के लिए मॉडल रेट तय करेगी। साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत 100 से अधिक आबादी वाले 780 बसाहटों को जोड़ने के लिए…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित के नवनियुक्त अध्यक्ष रूप साय सलाम और उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नए दायित्वों के लिए अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अध्यक्ष के रूप में सलाम को एक अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे वे अपनी संवेदनशीलता, अनुभव और दक्षता के साथ उत्कृष्ट रूप से निभाएंगे। उन्होंने उल्लेख किया कि सलाम स्वयं जनजातीय समुदाय से आते हैं और समुदाय की…
Chennai चेन्नई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कोयंबटूर दौरे के दौरान नौ करोड़ से ज़्यादा किसानों के लिए 18,000 करोड़ रुपये की पीएम-किसान आय सहायता योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री CODISSIA परिसर में तमिलनाडु जैविक किसान महासंघ द्वारा आयोजित दक्षिण भारत जैविक खेती सम्मेलन का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी से कोयंबटूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुँचेंगे। तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी उनका स्वागत करेंगे। दोपहर लगभग 1.30 बजे, वह सड़क मार्ग से CODISSIA व्यापार परिसर जाएँगे, जहाँ दक्षिण भारत जैविक किसान महासंघ द्वारा एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और संसदीय कार्यवाही को “अधिक उत्पादक” बनाने के उनके प्रयासों की सराहना की। रिजिजू का जन्म 19 नवंबर, 1971 को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग के नाखू गाँव में एक बौद्ध परिवार में हुआ था। एक्स से बातचीत करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “केंद्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएँ। संसद को अधिक उत्पादक बनाने और जनहितैषी कानून बनाने पर केंद्रित उनके प्रयास सराहनीय हैं। समाज के समावेशी और सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने पर उनका…
पुट्टपर्थी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में आयोजित भगवान श्री सत्य साईं बाबा के भव्य शताब्दी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान, पीएम मोदी ने श्री सत्य साईं बाबा के पवित्र श्राइन और महासमाधि पर पूजा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के पवित्र श्राइन और महासमाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद रहे। श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह के दौरान मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने पुट्टपर्थी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। कार्यक्रम…
सुकमा। देश के सबसे दुर्दांत माओवादियों में शुमार, सुकमा के पूवर्ती का रहने वाला माड़वी हिड़मा का अंत हो चुका है। मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर हुए मुठभेड़ में माओवादियों के सीसी मेंबर हिड़मा और उसकी पत्नी राजे समेत कुल छह नक्सलियों को मार गिराया गया। नक्सल उन्मूलन अभियान में यह इस साल की दूसरी बड़ी सफलता है। इससे पहले इसी साल के मई में सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ में ही माओवादियों के पूर्व महासचिव नम्बाला केशव उर्फ़ बसवा राजू को भी ढेर कर दिया था। बहरहाल इस बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।…