रायपुर। धमतरी में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा, छत्तीसगढ़ के विकास में संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। जिसे लेकर सीएम साय ने कहा, आज धमतरी में आयोजित पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन प्रदेश के लिए बहुत सुखद रहा।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ की ग्रामीण सड़कों के लिए ₹2,225 करोड़ का स्वीकृति पत्र प्रदान किया।यह सौगात हमारे गांवों की कनेक्टिविटी, किसानों की सुविधा और ग्रामीण विकास को नई गति देने वाली है।
“छत्तीसगढ़ के विकास में संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी…” मंत्री जी का यह वाक्य हमारे गांवों, खेतों और किसानों के लिए बेहद सशक्त संदेश है। सड़क, आवास, ग्रामीण विकास… हर मोर्चे पर मोदी सरकार के सहयोग और साझेदारी से विकसित छत्तीसगढ़ का मार्ग और तेज हुआ है। छत्तीसगढ़ का विकास और किसानों का सम्मान, यही हमारी डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह
छत्तीसगढ़June 18, 2026महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान
छत्तीसगढ़June 18, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय




