सुकमा। देश के सबसे दुर्दांत माओवादियों में शुमार, सुकमा के पूवर्ती का रहने वाला माड़वी हिड़मा का अंत हो चुका है। मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर हुए मुठभेड़ में माओवादियों के सीसी मेंबर हिड़मा और उसकी पत्नी राजे समेत कुल छह नक्सलियों को मार गिराया गया। नक्सल उन्मूलन अभियान में यह इस साल की दूसरी बड़ी सफलता है। इससे पहले इसी साल के मई में सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ में ही माओवादियों के पूर्व महासचिव नम्बाला केशव उर्फ़ बसवा राजू को भी ढेर कर दिया था।
बहरहाल इस बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक़ कल छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पार्ट जिस जगह माड़वी हिड़मा और उसकी बीवी राजे समेत 6 नक्सलियों को ढेर किया गया था, वही आज फिर एक बड़ी मुठभेड़ हुई है।
इस ताजा एनकाउंटर में एक बार फिर से पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। बताया जा रहा है कि, इस एनकाउंटर में 7 नक्सलियों को ढेर किया गया है, इनमें नक्सलियों का बड़ा लीडर और जोगा उर्फ़ टेक शंकर को भी मार गिराया गया है। बताया जा रहा है कि, मारे गये 7 नक्सलियों में 4 पुरुष, 3 महिला माओवादी शामिल है। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में पुलिस के हाथ 2 एके-47 समेत 8 हथियार भी लगे है। कल ही आंध्र की पुलिस ने हिड़मा को भी इसी जगह पर मार गिराया था।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह
छत्तीसगढ़June 18, 2026महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान
छत्तीसगढ़June 18, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय




