Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ अब केवल कोर सेक्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले समय में यह वेलनेस, हेल्थकेयर और पर्यटन के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय पहचान बनाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ओमाया गार्डन, रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन की शुरुआत शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाओं से की और कहा कि यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लागू जीएसटी 2.0 ने अर्थव्यवस्था को सरलता, पारदर्शिता और तेजी की दिशा में आगे बढ़ाया है। इस सुधार ने…
Author: Knock India
Dantewada/Raipur. दंतेवाड़ा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक और बड़ी सफलता मिली है। जिले में पुलिस और प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान के तहत बुधवार को 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐलान किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 30 नक्सली इनामी हैं, जिन पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुख्यमंत्री साय ने दिया बयान 71 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण पर उन्होंने कहा, “लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं, सरकार उनके साथ न्याय कर रही है। उनको आवास और रोज़गार उपलब्ध कराया जा रहा है।” https://twitter.com/AHindinews/status/1970797252080799802 एसपी कार्यालय में आत्मसमर्पण सभी नक्सलियों…
रायपुर: यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बस्तर अंचल के NH-30 (केशकाल सिटी पोर्शन) के उन्नयन हेतु ₹8.75 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में निवास करने वाले हमारे आदिवासी भाई-बहनों को मुख्यधारा से जोड़कर बस्तर अंचल के आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी। साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव बनेगी। बस्तर के विकास को समर्पित इस महत्वपूर्ण निर्णय हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी, आपका हृदय से आभार। मुख्यमंत्री विष्णु देव…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवाओं को न्याय और समान अवसर देने के लिए राज्य में SET परीक्षा को नियमित रूप से आयोजित किया जाना चाहिए यह कहना है सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल का जिन्होंने राज्य में उच्च शिक्षा में होने वाली 700 शिक्षकों की भर्ती से पहले उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा को पत्र लिखकर, भर्ती से पहले SET परीक्षा आयोजित करने की मांग की है। अपने पत्र में सांसद बृजमोहन ने लिखा है कि, छत्तीसगढ़ के युवाओं और अभ्यर्थियों को लंबे समय से SET (State Eligibility Test) परीक्षा के अनियमित आयोजन की वजह से नुकसान उठाना…
बिलासपुर: रेलवे प्रशासन ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान 6 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनें कुल 54 फेरे लगाएंगी। सभी ट्रेनों में ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर कंफर्म सीट की सुविधा दी जा रही है। वहीं, मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने इस बार पूजा स्पेशल मेमू ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। हर साल नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दौरान लाखों श्रद्धालु डोंगरगढ़ पहुंचते हैं। इस बार भीड़ को…
जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की नवागढ़ पुलिस ने वन मंडल विभाग निगम में नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी चंद्रकांत चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी, कोरबा जिले के बांकीमोंगरा का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, रूखमणी चौहान ने 19 जनवरी 2022 को रिपोर्ट लिखवाई थी कि, सोशल मीडिया के माध्यम चंद्रकांत चौहान उर्फ गोलू से मुलाकात हुई थी। तब उसने अपने आप को…
अंबिकापुर: शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए युवक आधी रात को घर में दाखिल हुआ, लेकिन परिजनों ने उसे पकड़ लिया. युवक के दोनों हाथ पैर-बांधकर जमकर पीटा. इसके बाद सामाजिक बैठक बुलाकर महिला को प्रेमी के हवाले कर दिया गया. पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के तेलाई कछार का युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से आधी रात मिलने के लिए पुहपुटरा गांव आया था. इसी दौरान घर वालों ने उसे पकड़ लिया और प्रेमी प्रेमिका के हाथ पैरों को बांधकर प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो बनाया गया. एक साथ बांधकर दोनों…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करेली बड़ी में आयोजित प्रदेश स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने करेली बड़ी में मंच से राज्य के विभिन्न जिलों में नव निर्मित 51 महतारी सदनों का रिमोट से बटन दबाकर वर्चुअल शुभारंभ किया। इसके साथ ही ग्राम संपदा एप तथा मनरेगा की समग्र जानकारी आधारित नागरिक सूचना पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इसके अलावा ’लखपति दीदी/महतारी सदन’ और ’’माँ अभियान’’ पुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों जशपुर (रेंगले), बेमेतरा (लिंझेवारा), मुंगेली…
नवरात्रि पर्व पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया बाजार भ्रमण – जीएसटी 2.0 से व्यापारियों और उपभोक्ताओं में उत्साह रायपुर, 23 सितंबर 2025 नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के एम.जी. रोड एवं आसपास के प्रमुख बाजारों का भ्रमण कर व्यापारियों और उपभोक्ताओं से आत्मीय संवाद किया। यह अवसर इसलिए भी विशेष रहा क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लागू जीएसटी 2.0 ने कर प्रणाली को नई सरलता और पारदर्शिता प्रदान की है। मुख्यमंत्री के आगमन से पूरे बाजार का वातावरण उल्लास और उत्साह से भर गया।…
Lifestyle जीवनशैली: अंडे रहित केक न केवल शाकाहारियों के लिए, बल्कि अंडे से एलर्जी, लैक्टोज़ असहिष्णुता, या बस एक हल्का, क्रूरता-मुक्त मिठाई का आनंद लेने की चाह रखने वालों के लिए भी एक लोकप्रिय विकल्प बन रहे हैं। ये केक नम, स्वादिष्ट होते हैं, और अंडे से बने पारंपरिक केक को आसानी से टक्कर दे सकते हैं। सामग्री: 1 ½ कप मैदा 1 कप चीनी (दानेदार या पिसी हुई) 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर ½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा ½ कप दही (सादा, बिना मीठा) ½ कप दूध (या बादाम या सोया जैसा कोई भी वनस्पति-आधारित दूध) ¼ कप वनस्पति…