Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    छत्तीसगढ़

    त्योहारों के लिए रेलवे की खास तैयारी, यात्रियों की बल्ले-बल्ले

    Knock IndiaBy Knock IndiaSeptember 24, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    त्योहारों के लिए रेलवे की खास तैयारी, यात्रियों की बल्ले-बल्ले
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर: रेलवे प्रशासन ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान 6 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनें कुल 54 फेरे लगाएंगी। सभी ट्रेनों में ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर कंफर्म सीट की सुविधा दी जा रही है।
    वहीं, मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने इस बार पूजा स्पेशल मेमू ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। हर साल नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दौरान लाखों श्रद्धालु डोंगरगढ़ पहुंचते हैं।

    इस बार भीड़ को कंट्रोल करने और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए रेलवे ने कोरबा-डोंगरगढ़ (06884) और इतवारी-डोंगरगढ़ (06883) पूजा स्पेशल मेमू ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।
    डोंगरगढ़ पूजा स्पेशल मेमू
    ये ट्रेन 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रोजाना कोरबा से सुबह 5:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:21 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी। वहीं, इतवारी से रोजाना सुबह 5:00 बजे चलेगी और सुबह 9:50 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी।

    इन ट्रेनों का ठहराव बीच के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर होगा, ताकि गांव और कस्बों से आने वाले यात्री भी सीधे डोंगरगढ़ तक की यात्रा कर सकें।
    बिलासपुर-हडपसर रूट पर एक फेरे के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
    बिलासपुर-हडपसर (पुणे) रूट पर एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन नंबर 08265 बिलासपुर से 22 अक्टूबर को और 08266 हडपसर से 23 अक्टूबर को चलेगी।
    इस ट्रेन में एसी-III में 375, एसी-III इकोनॉमी में 100 और स्लीपर में 18 सीटें उपलब्ध हैं। यह ट्रेन बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया स्टेशनों पर रुकेगी।

    बिलासपुर-यलहंका रूट पर 22 फेरों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन नंबर 08261 बिलासपुर से 9 सितंबर से 18 नवंबर तक हर मंगलवार को चलेगी। ट्रेन नंबर 08262 यलहंका से 10 सितंबर से 19 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी।
    ट्रेन में सीटों की उपलब्धता
    30 सितंबर: एसी-II में 1, एसी-III में 349, एसी-III इकोनॉमी में 91 और स्लीपर में 24 सीटें
    7 अक्टूबर: एसी-III में 323, एसी-III इकोनॉमी में 84 और स्लीपर में 42 सीटें
    14 अक्टूबर: एसी-II में 14, एसी-III में 417, एसी-III इकोनॉमी में 109 और स्लीपर में 157 सीटें
    Also Read – IAS अफसरों ने बनाया फर्जी NGO, 1 हजार करोड़ का गबन!
    21 अक्टूबर: एसी-II में 9, एसी-III में 398, एसी-III इकोनॉमी में 108 और स्लीपर में 147 सीटें
    28 अक्टूबर: एसी-III में 260, एसी-III इकोनॉमी में 95 और स्लीपर में 151 सीटें
    4 नवम्बर: एसी-II में 4, एसी-III में 404, एसी-III इकोनॉमी में 107 और स्लीपर में 183 सीटें
    11 नवम्बर: एसी-II में 11, एसी-III में 418, एसी-III इकोनॉमी में 109 और स्लीपर में 191 सीटें
    18 नवम्बर: एसी-II में 23, एसी-III में 423, एसी-III इकोनॉमी में 111 और स्लीपर में 191 सीटें
    यह ट्रेन दुर्ग, रायपुर, उस्लापुर,पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया स्टेशनों पर रुकेगी।
    दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग के बीच 8 फेरे
    गाड़ी संख्या 08865 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-शालीमार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से 27 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक और गाड़ी संख्या 08866 शालीमार-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्पेशल ट्रेन 28 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगी।
    नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-शालीमार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में 30 सितम्बर को स्लीपर में 114, 1 अक्टूबर को एसी-III में – 10 , स्लीपर में 220 बर्थ उपलब्ध है। यह गाड़ी गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ स्टेशन पर रुकेगी।
    नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-धनबाद के बीच एक फेरे के लिए
    गाड़ी संख्या 08875 नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-धनबाद दीपावली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) से 17 अक्टूबर शुक्रवार को और गाड़ी संख्या 08876 धनबाद- नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) दीपावली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन धनबाद से 18 अक्टूबर शनिवार को चलेगी।
    नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-धनबाद फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में 17 अक्टूबर 2025 को स्लीपर में 369 बर्थ उपलब्ध है। यह ट्रेन गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ स्टेशन पर रुकेगी।

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल कीछत्तीसगढ़May 3, 2026द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की
    • महासमुंद में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 तस्कर गिरफ्तारCRIMEMay 2, 2026महासमुंद में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
    • Smart Toll System India: भारत में शुरू हुआ पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम, अब बिना रुके कटेगा टोल जाने पूरी खबर…NATIONALMay 2, 2026Smart Toll System India: भारत में शुरू हुआ पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम, अब बिना रुके कटेगा टोल जाने पूरी खबर…
    • यात्रियों के लिए जरूरी खबर! बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें कैंसिल, 20 टर्मिनेट, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावितछत्तीसगढ़May 2, 2026यात्रियों के लिए जरूरी खबर! बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें कैंसिल, 20 टर्मिनेट, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
    Knock India

    Related Posts

    द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की

    May 3, 2026

    महासमुंद में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

    May 2, 2026

    यात्रियों के लिए जरूरी खबर! बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें कैंसिल, 20 टर्मिनेट, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

    May 2, 2026

    Chhattisgarh में मौसम बदलेगा करवट, 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    May 2, 2026

    बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान

    May 2, 2026

    राज्य में संचालित 11 एकलव्यविद्यालयों में परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत

    May 2, 2026
    RO.NO.= 13759/79
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की

    May 3, 2026

    महासमुंद में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

    May 2, 2026

    Smart Toll System India: भारत में शुरू हुआ पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम, अब बिना रुके कटेगा टोल जाने पूरी खबर…

    May 2, 2026

    यात्रियों के लिए जरूरी खबर! बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें कैंसिल, 20 टर्मिनेट, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

    May 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.