रायपुर: यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बस्तर अंचल के NH-30 (केशकाल सिटी पोर्शन) के उन्नयन हेतु ₹8.75 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में निवास करने वाले हमारे आदिवासी भाई-बहनों को मुख्यधारा से जोड़कर बस्तर अंचल के आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी। साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव बनेगी।
बस्तर के विकास को समर्पित इस महत्वपूर्ण निर्णय हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी, आपका हृदय से आभार। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने X पर ये बातें लिखी हैं।
Author Profile
Latest entries
RaipurMarch 5, 2026मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली
NATIONALMarch 5, 2026झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित, देखें भयानक मंजर
NATIONALMarch 5, 2026NCB ने 31 करोड़ की नशीली दवाओं के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार
RaipurMarch 5, 2026गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले में संचालित होगा पुलिस कमिश्नर कार्यालय, आज से डॉ संजीव शुक्ला हुए शिफ्ट



