जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की नवागढ़ पुलिस ने वन मंडल विभाग निगम में नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी चंद्रकांत चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी, कोरबा जिले के बांकीमोंगरा का रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक, रूखमणी चौहान ने 19 जनवरी 2022 को रिपोर्ट लिखवाई थी कि, सोशल मीडिया के माध्यम चंद्रकांत चौहान उर्फ गोलू से मुलाकात हुई थी। तब उसने अपने आप को SCEL में अधिकारी के पद पर पदस्थ हूं कहकर अपने परिवार के अन्य सदस्य को भी बड़े पोस्ट में होना बताया था। इस दौरान उसे झांसे में लेकर वन मंडल विभाग निगम में सीधी भर्ती में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये की मांग की थी।
इस पर वह अलग-अलग क़िस्त में 3 लाख 23 हजार रुपए दिए थे। इसके बाद में आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज किया था और अब पुलिस ने 3 साल से फरार आरोपी चंद्रकांत चौहान उर्फ गोलू को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह




