अंबिकापुर: शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए युवक आधी रात को घर में दाखिल हुआ, लेकिन परिजनों ने उसे पकड़ लिया. युवक के दोनों हाथ पैर-बांधकर जमकर पीटा. इसके बाद सामाजिक बैठक बुलाकर महिला को प्रेमी के हवाले कर दिया गया. पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के तेलाई कछार का युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से आधी रात मिलने के लिए पुहपुटरा गांव आया था. इसी दौरान घर वालों ने उसे पकड़ लिया और प्रेमी प्रेमिका के हाथ पैरों को बांधकर प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो बनाया गया. एक साथ बांधकर दोनों को घर में रखा.
दरअसल, युवक भी शादीशुदा है. दोनों के बीच प्रेम संबंध था. शादी के बाद भी वह दोनों मोबाइल पर बात करते थे. सामाजिक बैठक में तय किया गया कि प्रेमिका को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया जाए. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुची थी. हालांकि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत नहीं की गई है.
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




