रायगढ़। जिले में अवैध शराब पर नकेल कसने चलाए जा रहे अभियान के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से शराब परिवहन कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब और प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार ग्राम भ्रमण कर मुखबिरों से सूचना एकत्र कर रही थी। इस दौरान खबर मिली कि गोवर्धनपुर की ओर से एक मोटरसाइकिल में दो युवक रायगढ़ शहर की तरफ अवैध शराब लेकर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस…
Author: Knock India
बलरामपुर। युवक ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर एक नाबालिग को लगभग एक सप्ताह तक अपने घर में रखा और लगातार उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। मामले में परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने माता-पिता समेत आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है जहाँ एक 14 साल की नाबालिग लगभग एक सप्ताह पहले जब घर से लापता हुई तो घर वालों को काफी चिंता हुई। काफी खोजबीन करने के बाद भी कहीं भी उसका पता नहीं चला। माता-पिता ने रिश्तेदारों, पड़ोसियों और गाँव में काफी…
मुंगेली। जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के चिरौटी गांव में दो चचेरी बहनों की नाले में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चियों की पहचान 6 वर्षीय रबिया जोशी (पिता अनूप जोशी) और 7 वर्षीय अंगिता जोशी (पिता संजय जोशी) के रूप में हुई है। घटना शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की है। दोनों बच्चियां अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ गांव के टेसवा नाले में नहाने गई थीं। नाले की पचरी पर फिसलन की वजह से दोनों बच्चियां गहरे पानी में चली गईं। बच्चियों को डूबता देख उनकी सहेलियां शोर मचाती हुई बस्ती की ओर भागीं और लोगों को…
Raipur. रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड स्थित जूक बार में रविवार रात एक बड़े सट्टा और लेन-देन विवाद के कारण मारपीट और हिंसक घटना हुई। इस मामले में कई लोगों के नाम सामने आए हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि आरोपी कुछ लोग फरार बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत उस समय हुई जब भिलाई और रायपुर के कुछ युवक जूक बार में पार्टी करने पहुंचे। भिलाई से आए प्रखर चंद्राकर, पुलकित चंद्राकर, मुकुल सोना और प्रेम वर्मा सहित अन्य लोग वहां…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज धमतरी जिला के मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेली बड़ी में 245 करोड़ 80 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। साय ने धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन शुभारंभ कार्यक्रम में 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया और जिले को विकास का महा उपहार दिया। उन्होंने कुरूद विधानसभा क्षेत्र में 77 कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा। यह सभी विकास कार्य जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, सड़क, पेयजल, उद्योग, विज्ञान, पर्यटन और सामाजिक विकास जैसे विविध क्षेत्रों को नई दिशा देने वाले…
रायपुर। एक खास पहल के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद राजधानी रायपुर के बाजारों का दौरा करेंगे। वह न सिर्फ खुद सामान खरीदेंगे, बल्कि ग्राहकों और व्यापारियों से सीधे संवाद भी करेंगे और GST 2.0 से जुड़े बदलावों और लाभों की जानकारी साझा करेंगे। भाजपा द्वारा इस बचत उत्सव का मकसद स्पष्ट है कि, जनता को यह दिखाना कि नई कर दरों से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और बाजार में खर्च करने की क्षमता बढ़ेगी। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संभवतः राजधानी के प्रमुख मार्केट जैसे मालवीय रोड, पंडरी या गोलबाजार में से किसी एक का दौरा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक,…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के करेली बड़ी गांव से प्रदेश के 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया। नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान शुरू की गई महतारी सदन योजना को साय ने प्रदेश की माताओं और बहनों की तरक्की के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों, के लिए गाँवों में ही केंद्र बनाने महतारी सदनों के निर्माण की घोषणा सरकार ने की थी ताकि आप वहां एकत्रित होकर एक बड़ी सुविधापूर्ण जगह में मिल-जुलकर अपना काम कर सकें। आज यह बड़ा काम पूरा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी सदन योजना छत्तीसगढ़…
Aligarh Accident : अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नेशनल हाईवे-91 पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार और मिनी ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। कार में सवार एक ही परिवार के चार लोग – दो बच्चे (5 और 8 वर्ष), एक महिला और एक पुरुष – जिंदा जलकर मृत्यु को प्राप्त हो गए। Aligarh Accident : घटना थाना अकराबाद क्षेत्र के नानऊ पुल के पास हुई। जानकारी के अनुसार, कार परिवार मंदिर दर्शन से लौट रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईंधन टैंक फट गया और आग…
Hapa Express Accident : छत्तीसगढ़ | पोरबंदर-शालीमार हापा एक्सप्रेस (12905) के रेलडाली से टकराने की घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसई (सीनियर सेक्शन इंजीनियर) प्रदीप मिंज और मेट संतराम को निलंबित कर दिया गया है। इस त्वरित कार्रवाई से रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। Hapa Express Accident : घटना शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे हुई। ट्रेन जयरामनगर से लटिया के बीच किमी 698/20ए-698/18 ए पर हावड़ा की ओर जा रही थी। ट्रेन चालक ने देखा कि इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी रेलडाली पर काम कर रहे हैं। बार-बार सीटी बजाने के बावजूद कर्मचारी ट्रैक से…
रायपुर। भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर-विशाखापट्नम इकॉनामिक कॉरिडोर में मुआवजा घोटाले की जांच रिपोर्ट केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेज दी गई है। राज्य शासन के निर्देश पर स्थानीय स्तर पर भी जांच टीमों का गठन किया गया और प्राप्त शिकायतों व आवेदनों का परीक्षण जारी है। रायपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे ने बताया कि भू-अर्जन मुआवजा प्रकरणों की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। अब तक तीन टीमों ने अपनी रिपोर्ट संभागायुक्त को सौंप दी है, जबकि एक टीम की रिपोर्ट आना बाकी है। नई प्राप्त दावा-आपत्तियों में अधिकांश किसानों ने कम मुआवजा मिलने का…