मुंगेली। जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के चिरौटी गांव में दो चचेरी बहनों की नाले में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चियों की पहचान 6 वर्षीय रबिया जोशी (पिता अनूप जोशी) और 7 वर्षीय अंगिता जोशी (पिता संजय जोशी) के रूप में हुई है। घटना शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की है।
दोनों बच्चियां अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ गांव के टेसवा नाले में नहाने गई थीं। नाले की पचरी पर फिसलन की वजह से दोनों बच्चियां गहरे पानी में चली गईं। बच्चियों को डूबता देख उनकी सहेलियां शोर मचाती हुई बस्ती की ओर भागीं और लोगों को घटना की जानकारी दी।ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पहुंचे और बच्चियों को नाले से बाहर निकाला।
दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सरगांव थाना पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। एक साथ दो बच्चियों की मौत से हर कोई शोक में है।
Author Profile
Latest entries
RaipurMay 1, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति किया आभार प्रकट
विश्वMay 1, 2026एप्पल CEO टिम कुक भारत को लेकर उत्साहित, बोले- देश टेक कंपनी के लिए बड़ा अवसर
NATIONALMay 1, 20261745 करोड़ की कोकीन जब्त, गृह मंत्री शाह ने NCB को दी बधाई
छत्तीसगढ़May 1, 2026रफ्तार का कहर: ट्रक ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, हेलमेट भी नहीं बचा पाया जान




