Hapa Express Accident : छत्तीसगढ़ | पोरबंदर-शालीमार हापा एक्सप्रेस (12905) के रेलडाली से टकराने की घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसई (सीनियर सेक्शन इंजीनियर) प्रदीप मिंज और मेट संतराम को निलंबित कर दिया गया है। इस त्वरित कार्रवाई से रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
Hapa Express Accident : घटना शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे हुई। ट्रेन जयरामनगर से लटिया के बीच किमी 698/20ए-698/18 ए पर हावड़ा की ओर जा रही थी। ट्रेन चालक ने देखा कि इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी रेलडाली पर काम कर रहे हैं। बार-बार सीटी बजाने के बावजूद कर्मचारी ट्रैक से नहीं हटे और रेलडाली हटाने में भी देरी हुई। चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेन रेलडाली से टकरा गई। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
रेल प्रशासन ने इसे गंभीर मामला माना है क्योंकि हजारों यात्रियों की जान खतरे में थी। घटना की जांच में निष्कर्ष निकला कि मेट संतराम की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। मौके पर मौजूद मुंशी और अन्य कर्मचारी भी जिम्मेदार पाए गए। सीनियर सेक्शन इंजीनियर प्रदीप मिंज ने संतराम को दिशा-निर्देश दिए थे, लेकिन खुद घटना स्थल से दूर अन्य कार्य का निरीक्षण करने चले गए थे।
रेल प्रशासन ने दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है और अधिकारियों की टीम पूरी जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इंजीनियरिंग विभाग के और कर्मचारी और अधिकारी भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 19, 2026मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
छत्तीसगढ़June 19, 2026धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़June 19, 2026लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़June 19, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात




