Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आगामी 1 नवम्बर को आयोजित होने वाले नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में आमंत्रित करते हुए औपचारिक आमंत्रण पत्र भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत हर्ष और गर्व का अवसर है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की रजत जयंती वर्ष के शुभ अवसर…
Author: Knock India
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवम्बर को रायपुर आ रहे है। वे छत्तीसगढ़ के 25वीं स्थापना दिवस पर मनाये जा रहे राज्योत्सव का शुभारम्भ करेंगे। पीएम करीब सात घंटे रायपुर में रहेंगे। ऐसे में पूरे क्षेत्र में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी। बताया जा रहा है कि, पीएम के दौरे को देखते हुए आज पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात रहने वाली एसपीजी की टीम भी रायपुर पहुँच चुकी है। एसपीजी के साथ समन्वय स्थापित करते करते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा नया रायपुर में बलों की तैनाती शुरू कर दी जाएगी। पुलिस के आला अधिकारियों के…
कांकेर। उत्तर बस्तर में सक्रिय रहे 21 माओवादियों ने 18 हथियारों के साथ पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया है। सभी नक्सलियों का आज जंगलवार कालेज में आयोजित कार्यक्रम में रेड कारपेट में स्वागत किया गया। आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों को बस्तर आईजी ने संविधान की प्रति सौंपकर मुख्यधारा में उनका स्वागत किया है। गौरतलब है कि, नक्सलवाद के खात्मे को लेकर जारी अभियान के बीच इस माह पुलिस ने अपनी रणनीति बदली है। एनकाउंटर की जगह समर्पण को प्राथमिकता देते हुए नक्सलियों को साफ संदेश दिया गया था कि वो यदि आत्म समर्पण कर मुख्य धारा में…
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बालोद जिले में 2 से 4 नवंबर तक राज्योत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला मुख्यालय बालोद स्थित स्वर्गीय सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में संपन्न होगा। राज्योत्सव के इस अवसर पर प्रदेश के स्कूली शिक्षा, विधि-विधायी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आगमन से कार्यक्रम की गरिमा में वृद्धि होगी। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, सामाजिक संगठन, छात्र-छात्राएँ और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहेंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रदर्शित होगी जिले की उपलब्धियाँ और सांस्कृतिक धरोहर राज्योत्सव समारोह…
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में युवती की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. मामला जितना ख़ौफनाक है, उतना ही चौंकाने वाला भी. पुलिस जांच में सामने आया, कि हत्या करने वाला आरोपी एक साइकोपैथ प्रवृत्ति का युवक है, जो महिलाओं की तरह वेशभूषा धारण करता था और सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से 19 फर्जी अकाउंट बनाकर उन्हें अपने जाल में फंसाने की कोशिश करता था. प्रेम संबंध टूटने के बाद आरोपी ने अपनी प्रेमिका की पहले चाकू से गोदकर और लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी, और बाद में शव को पैरावट में जलाकर सबूत मिटाने का…
CG Naxalite Surrender : जगदलपुर। माओवादी आंदोलन को बड़ा झटका देते हुए संगठन के शीर्ष नेता बंडी प्रकाश ने मंगलवार को तेलंगाना के डीजीपी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। बंडी प्रकाश माओवादी पार्टी की विशेष क्षेत्रीय समिति (स्पेशल जोनल कमेटी) का सदस्य था और लंबे समय से सक्रिय था। उस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 25 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। यह आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस, दोनों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। बंडी प्रकाश तेलंगाना के मंचेरियल जिले के मंदामरी क्षेत्र का निवासी है। छात्र जीवन में वह वामपंथी विचारधारा से प्रभावित हुआ और 1982–84 के…
Balod Accident News : बालोद। जिले के पाकुरभाट गांव के पास रविवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में सवार 11 लोग एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, जिनमें से 6 महिलाएं घायल हुईं। सभी घायलों को बालोद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग एक छट्ठी कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे। बालोद थाना क्षेत्र के पाकुरभाट गांव के पास पहुंचने पर वाहन तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा चालक की लापरवाही की वजह से हुआ। वाहन के…
Jagdalpur suicide News : जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के करपावंड में एक महिला ने कथित तौर पर ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला ने अपने पिता को संबोधित करते हुए एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद कर महिला के पति सतेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना करपावंड थाना क्षेत्र की है। Jagdalpur suicide News : सुसाइड नोट में लगाए गए आरोप: Jagdalpur suicide News : मृतका ने अपने सुसाइड नोट में लिखा…
Bijapur Hospital Baby Death : बीजापुर, छत्तीसगढ़। बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक स्थित आवापल्ली स्वास्थ्य केंद्र में आज उस समय हंगामा मच गया, जब इलाज के दौरान दो माह के एक शिशु की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और नर्स पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। Bijapur Hospital Baby Death : परिजनों का गंभीर आरोप उसूर ब्लॉक के ग्राम मुर्दोण्डा से परिजन सुबह लगभग 9 बजे अपने दो माह के शिशु को हल्के बुखार, सर्दी और खांसी की शिकायत के बाद स्वास्थ्य केंद्र लाए थे। परिजनों का आरोप है कि प्राथमिक उपचार…
8th Pay Commission : नई दिल्ली। 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को लागू करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को इस आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही कैबिनेट ने आयोग के सभी कार्यकाल और नियमों को भी मंजूरी दे दी है। 8th Pay Commission : आयोग 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें तैयार करेगा, जिनके आधार पर 8वें वेतन आयोग को लागू किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इन सिफारिशों के जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है। इससे लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69…