Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » होलकर विज्ञान महाविद्यालय में हुई घटना के संबंध में कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा कराई गई जांच की रिपोर्ट हुई प्राप्त
    राज्य

    होलकर विज्ञान महाविद्यालय में हुई घटना के संबंध में कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा कराई गई जांच की रिपोर्ट हुई प्राप्त

    News DeskBy News DeskFebruary 26, 2025No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    होलकर विज्ञान महाविद्यालय में हुई घटना के संबंध में कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा कराई गई जांच की रिपोर्ट हुई प्राप्त
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्राचार्य द्वारा प्रस्तुत शिकायत सत्य पाई गई

    इंदौर। इंदौर के होलकर विज्ञान महाविद्यालय में गत दिनों हुई घटना के संबंध में कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा कराई गई जांच की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। यह जांच अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र सिंह रघुवंशी द्वारा की गई थी। जांच में पाया गया कि प्राचार्य द्वारा प्रस्तुत शिकायत सत्य हैं।

    जांच रिपोर्ट में बताया गया कि छात्रों द्वारा बिना प्राचार्य की अनुमति के महाविद्यालय परिसर में होली उत्सव मनाने के पोस्टर 23 फरवरी 2025 को लगाये थे, जिसे प्राचार्य के निर्देश पर हटवाया गया था। जिसके विरोध में छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया गया। आलेख द्विवेदी, पीयूष, सचिन राजपूत एवं सना द्वारा छात्र-छात्राओं के आन्दोलन का नेतृत्व किया जा रहा था। आन्दोलनकारी छात्रों द्वारा ही यशवन्त हॉल के दरवाजे की चिटकनी लगाकर दरवाजा बन्द करने एवं हॉल में विद्युत सप्लाई बाधित करने का कार्य किया गया था। छात्रों का उक्त कृत्य निश्चित रुप से अनुशासनहीनता हैं। इसको देखते हुए नेतृत्वकर्ता आलेख द्विवेदी, पीयूष, सचिन राजपूत एवं सना के विरुद्ध महाविद्यालय की अनुशासन समिति से कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाने की अनुशंसा की गई हैं।

    News Desk

    Related Posts

    रायगढ़ में अंतर्राज्यीय वन तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़; फर्जी TP से हरियाणा तक लकड़ियों की तस्करी, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    September 4, 2026

    “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ व सारंगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार; ओडिशा से UP जा रहे गांजा तस्कर सिंडिकेट के 8 आरोपी गिरफ्तार, ₹61.53 लाख की संपत्ति जब्त

    September 4, 2026

    रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण….

    September 4, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन….

    September 4, 2026

    नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….

    September 3, 2026

    कवर्धा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले जिले के प्रथम छात्र हिमांशु को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फोन कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं….

    September 3, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.