Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » दिल्ली-NCR और यूपी में तापमान में बढ़ोतरी, गणतंत्र दिवस पर मौसम का क्या रहेगा हाल?
    राज्य

    दिल्ली-NCR और यूपी में तापमान में बढ़ोतरी, गणतंत्र दिवस पर मौसम का क्या रहेगा हाल?

    News DeskBy News DeskJanuary 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली-NCR और यूपी में तापमान में बढ़ोतरी, गणतंत्र दिवस पर मौसम का क्या रहेगा हाल?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: उत्तर भारत में ठंड का असर कम हो गया है. दिन में धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया है. दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन मौसम कैसा रहेगा? इसके लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि देश के मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली-NCR में आसमान साफ रहेगा. सुबह और शाम में हल्का कोहरा रहेगा. दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी जो 9'C तक रह सकती है. वहीं, अधिकतम तापमान 23'C रहेगा. अगले दिन 26 जनवरी को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. रात के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट होने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि रविवार यानी 26 जनवरी को दिल्ली-NCR का न्यूनतम तापमान गिरकर 7'C तक पहुंच जाएगा. वहीं, अधिकतम तापमान 22'C तक रहेगा.

    दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
    मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिन में उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप रह सकता है. न्यूनतम तापमान में 2-3'C की गिरावट आ सकती है. 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को मौसम साफ रहेगा. दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत से पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है. पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से पर्यटकों की मौज रही. मौसम विभाग ने पहाड़ों पर फिर से बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाली पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है. इसके प्रभाव में 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश और बर्फबारी की गतिविधि की संभावना है.

    इन इलाकों में छाएगा कोहरा
    मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि शनिवार को पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में रात और सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है. 26 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और बिहार, 27 जनवरी तक ओडिशा, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कोहरा छाया रहेगा. विभाग ने बताया कि देश के मैदानी इलाकों में अमृतसर (पंजाब) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2'C दर्ज किया गया.

    News Desk

    Related Posts

    Regional News: कीचड़ भरे रास्तों से नक्सल पीड़ितों के घर तक पहुंचे डॉ. प्रेमा साईं; यमपुर व नेलाकांकेर में बांटी मदद, एक बेटी के विवाह का उठाया पूरा खर्च

    September 2, 2026

    Crime News: रायगढ़ में समझाइश के अगले ही दिन बदमाशों पर चला पुलिस का डंडा; युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 6 गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    September 2, 2026

    रायगढ़ में 5 लाख का ‘सैटलमेंट’ बना ब्लैकमेलिंग का खेल; समझौते के बाद रेप केस की धमकी, SP दफ्तर पहुंचे विरोधाभासी पत्र

    September 2, 2026

    करेले की उन्नत खेती से चमकी किसान नारायण प्रसाद वर्मा की किस्मत, प्रति एकड़ कमाया 1.07 लाख रुपये का शुद्ध लाभ….

    September 2, 2026

    ‘अक्टूबर में हर निर्माणाधीन स्थल पर दिखे काम, बरसात के बाद युद्धस्तर पर शुरू हो निर्माण’, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल-पुलियों और राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…..

    September 2, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर और भैयाथान में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठकों में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की….

    September 2, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.