Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » जल शक्ति अभियान की थीम पर निकलेगी झांकी, ‘कॉमन पोशार्ड पक्षी’ रहेगा आकर्षण का केंद्र
    छत्तीसगढ़

    जल शक्ति अभियान की थीम पर निकलेगी झांकी, ‘कॉमन पोशार्ड पक्षी’ रहेगा आकर्षण का केंद्र

    News DeskBy News DeskJanuary 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जल शक्ति अभियान की थीम पर निकलेगी झांकी, ‘कॉमन पोशार्ड पक्षी’ रहेगा आकर्षण का केंद्र
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    खैरागढ़

    गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में इस बार खैरागढ़ में आयोजित परेड में जल संरक्षण और जैव विविधता पर आधारित विशेष झांकी प्रस्तुत की जाएगी. झांकी का थीम “जल शक्ति अभियान” पर केंद्रित है, जिसमें जिले की उपलब्धियों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति किए गए प्रयासों को प्रदर्शित किया जाएगा.

    खैरागढ़ जिले ने जल शक्ति अभियान के तहत 2 लाख 50 हजार घन मीटर पानी संरक्षित करने में सफलता प्राप्त की है. इन प्रयासों के चलते जिले में जल स्तर में सुधार हुआ है. यह क्षेत्र अब जैव विविधता के लिए एक आदर्श स्थल बन गया है. पानी के संरक्षण ने न केवल प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित किया, बल्कि स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को भी मजबूती दी है. पानी की उपलब्धता और पर्यावरणीय संतुलन में सुधार के परिणामस्वरूप खैरागढ़ की आद्र भूमि अब प्रवासी पक्षियों का बसेरा बन गई है. इस क्षेत्र में विशेष रूप से कॉमन पोशार्ड पक्षी बड़ी संख्या में देखे जा रहे हैं. ये पक्षी अपनी खूबसूरती और प्रवास के लिए मशहूर हैं. इनके आगमन से स्थानीय जैव विविधता और पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है.

    झांकी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का देंगे संदेश : डीएफओ
    खैरागढ़ डीएफओ, आलोक तिवारी ने बताया, गणतंत्र दिवस परेड के दौरान प्रस्तुत की जाने वाली झांकी को कॉमन पोशार्ड पक्षी के आकार और स्वरूप के आधार पर डिजाइन किया गया है. झांकी में जल संरक्षण के महत्व और जैव विविधता को उभारा जाएगा. इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा. झांकी में नदियों, तालाबों और आद्र भूमि के चित्रण के साथ जल संरक्षण से होने वाले लाभों को भी दर्शाया जाएगा. गणतंत्र दिवस समारोह के इस विशेष आयोजन से यह संदेश दिया जाएगा कि जल ही जीवन है और इसे संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है. झांकी की यह पहल जिले को गौरवान्वित करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बनेगी.

    News Desk

    Related Posts

    Regional News: कीचड़ भरे रास्तों से नक्सल पीड़ितों के घर तक पहुंचे डॉ. प्रेमा साईं; यमपुर व नेलाकांकेर में बांटी मदद, एक बेटी के विवाह का उठाया पूरा खर्च

    September 2, 2026

    Crime News: रायगढ़ में समझाइश के अगले ही दिन बदमाशों पर चला पुलिस का डंडा; युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 6 गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    September 2, 2026

    रायगढ़ में 5 लाख का ‘सैटलमेंट’ बना ब्लैकमेलिंग का खेल; समझौते के बाद रेप केस की धमकी, SP दफ्तर पहुंचे विरोधाभासी पत्र

    September 2, 2026

    करेले की उन्नत खेती से चमकी किसान नारायण प्रसाद वर्मा की किस्मत, प्रति एकड़ कमाया 1.07 लाख रुपये का शुद्ध लाभ….

    September 2, 2026

    ‘अक्टूबर में हर निर्माणाधीन स्थल पर दिखे काम, बरसात के बाद युद्धस्तर पर शुरू हो निर्माण’, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल-पुलियों और राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की समीक्षा की…..

    September 2, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर और भैयाथान में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठकों में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की….

    September 2, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.