Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » कुम्हारी के भाजपा कार्यकर्ता ने राकेश पांडे के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा-दागी और आपराधिक प्रवृत्ति के नेता को टिकट बर्दाश्त नहीं
    छत्तीसगढ़

    कुम्हारी के भाजपा कार्यकर्ता ने राकेश पांडे के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा-दागी और आपराधिक प्रवृत्ति के नेता को टिकट बर्दाश्त नहीं

    News DeskBy News DeskJanuary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कुम्हारी के भाजपा कार्यकर्ता ने राकेश पांडे के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा-दागी और आपराधिक प्रवृत्ति के नेता को टिकट बर्दाश्त नहीं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कुम्हारी
    छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कुम्हारी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और अन्य नेताओं को पत्र लिखकर कुम्हारी नगर पालिका के वार्ड 14 से भाजपा के पार्षद पद के दावेदार राकेश पांडे का खुलकर विरोध किया है। उनका कहना है कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को टिकट देने से पार्टी की छवि पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

    कुम्हारी भाजपा कार्यकर्ता सात्विक तिवारी ने पत्र में कहा कि राकेश पांडे के खिलाफ 2017 में लकड़ी तस्करी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें गंभीर धाराएं लगाई गई थीं। यह भी आरोप लगाया गया है कि पांडे को जेल की सजा भी हुई थी और वर्तमान में वह जमानत पर बाहर हैं। इसके अलावा उन पर नहर की भूमि पर अवैध कब्जा करने के आरोप भी लगाए गए हैं। सिचाई विभाग द्वारा अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन पांडे ने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर कब्जा नहीं हटवाया।

    तिवारी ने पत्र में स्पष्ट रूप से लिखा, ऐसे लोग जो अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं और राजनीति का उपयोग अपने अपराधों को संरक्षण देने के लिए करते हैं, उनका पार्टी में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। पार्टी के सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बनाए रखने के लिए ऐसे लोगों को टिकट नहीं दिया जाना चाहिए।

    उन्होंने आग्रह किया कि पार्टी कुम्हारी नगर पालिका के वार्ड क्र. 14 से राकेश पांडे की दावेदारी को नजरअंदाज करे और ऐसे दागी और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को टिकट न दे। तिवारी ने इस पत्र के माध्यम से भाजपा के शुचिता और लोकहित की नीति को ध्यान में रखते हुए पार्टी नेतृत्व से न्याय की अपील की है।

    News Desk

    Related Posts

    स्वास्थ्य विभाग की ई-ऑफिस संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाई…..

    September 1, 2026

    पैरा एथलेटिक्स में लक्की यादव को शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार एवं सुखदेव व निखिल को मिला शहीद कौशल यादव पुरस्कार…..

    September 1, 2026

    वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की पत्रवार्ता……

    September 1, 2026

    डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा में प्रवेशोत्सव और NEP इंडक्शन कार्यक्रम संपन्न; पूजा बनीं ‘मिस फ्रेशर’ व शनि बने ‘मिस्टर फ्रेशर’

    September 1, 2026

    जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन, 4500 से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा लाभ….

    September 1, 2026

    “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस का एक्शन, ढिमरापुर चौक पर गांजा बेचते दो तस्कर गिरफ्तार

    September 1, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.