Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » दिल्ली के गाजीपुर में युवक ने कार में बैठे-बैठे खुद को लगा ली आग, एक्स गर्लफ्रेंड की शादी की खबर से था खफा
    राज्य

    दिल्ली के गाजीपुर में युवक ने कार में बैठे-बैठे खुद को लगा ली आग, एक्स गर्लफ्रेंड की शादी की खबर से था खफा

    News DeskBy News DeskJanuary 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली के गाजीपुर में युवक ने कार में बैठे-बैठे खुद को लगा ली आग, एक्स गर्लफ्रेंड की शादी की खबर से था खफा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली के गाजीपुर में एक्स गर्लफ्रेंड की शादी से खफा एक युवक ने खुद को जिंदा जलाकर मार डाला. घटना शनिवार देर रात की है. यहां बैंक्वेट हॉल में एक युवती की शादी हो रही थी. तभी गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला उसका एक्स बॉयफ्रेंड अनिल प्रजापति (24) कार लेकर वहां आ पहुंचा. उसने बैंक्वेट हॉल के बाहर कार को खड़ा किया. फिर खुद पर पेट्रोल छिड़क आग लगा ली. इससे अनिल की जिंदा जलकर मौत हो गई. हैरानी की बात ये है कि 14 फरवरी को अनिल और उसके छोटे भाई सोविंद्र की भी शादी होनी थी. गाजीपुर थाना पुलिस प्राथमिकी कर मामले की जांच में जुट गई है. पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है. अनिल की वैगनआर कार को कब्जे में ले लिया है. मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. अनिल कुमार अपने परिवार के साथ गौतमबुद्ध नगर स्थित नवादा गांव में रहता था. परिवार में पिता प्रमोद कुमार, मां, बड़ा भाई सुमित व छोटा भाई सोविंद्र हैं. वह गौतमबुद्ध नगर में एक कंपनी में नौकरी करता था.

    बैक्वेंट हॉल के बाहर आग लगाई
    जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शनिवार रात 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी गाजीपुर स्थित एक बैंक्वेट हॉल के बाहर कार के अंदर एक युवक ने खुद को आग लगा ली है. लोगों ने कार का शीशा तोड़कर युवक को बाहर निकाला. तब तक युवक काफी हद तक झुलस गया था. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. युवक को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस जांच में पता चला है कि अनिल एक लड़की से प्यार करता था. लेकिन लड़की के घर वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी. शनिवार को जब जिस बैंक्वेट हॉल में लड़की की शादी हो रही थी, अनिल ने वहीं अपनी जान दे दी. जिस लड़की से वह प्यार करता था, वह उसी की दूर की रिश्तेदार थी.

    अनिल की हत्या की गई है
    मृतक के भाई सोविंद्र ने बताया कि 14 फरवरी को उसकी और अनिल की गौतमबुद्ध नगर स्थित कांसना में शादी थी. एक ही घर से दोनों की शादी हो रही थी. उसका भाई अनिल शनिवार को ड्यूटी पर गया था. शाम पांच बजे ड्यूटी के बाद वह अपनी कार से दिल्ली कार्ड बांटने के लिए आया था. रात दस बजे जब उसकी अपने भाई से फोन पर बात हुई थी तो वह पटपड़गंज में कार्ड बांट रहा था. रात 11:30 तब जब अनिल घर नहीं पहुंचा तो परिवार ने फोन किया. लेकिन फोन बंद आ रहा था. रात एक बजे दिल्ली पुलिस ने शादी के कार्ड से नंबर लेकर परिवार को फोन करके बताया कि अनिल की कार में आग लग गई है और उसकी मौत हो गई है. सोविंद्र ने आरोप लगाया कार में आग लगती तो पूरी कार जलती, कार का अगला हिस्सा ही जला है. उसने अपने भाई की हत्या की आशंका जाहिर की है. कहा कि उसका भाई खुदकुशी नहीं कर सकता. फिलहाल इस केस में जांच जारी है.

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई….

    July 15, 2026

    सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य के लिए छत्तीसगढ़ में जागरूकता अभियान तेज, स्कूलों में बच्चों को बाल अधिकार, पॉक्सो कानून, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच की दी जा रही जानकारी…..

    July 15, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी, चार महीने से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत के 24 घंटे के भीतर हुआ जारी….

    July 15, 2026

    मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग में वाणिज्यिक विवादों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष न्यायालय की होगी स्थापना…..

    July 15, 2026

    विश्व युवा कौशल विकास दिवस : कौशल से सशक्त युवा, विकसित छत्तीसगढ़ की ओर मजबूत कदम….

    July 15, 2026

    मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास : एग्री-टूरिज्म का नया गढ़ बना छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट, नाशपाती से चमकी किसान मनोज यादव की किस्मत….

    July 15, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.