Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » राजपथ पर दिखेगी मप्र में चीतों की ऐतिहासिक पुनस्र्थापना की झलक
    राज्य

    राजपथ पर दिखेगी मप्र में चीतों की ऐतिहासिक पुनस्र्थापना की झलक

    News DeskBy News DeskJanuary 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राजपथ पर दिखेगी मप्र में चीतों की ऐतिहासिक पुनस्र्थापना की झलक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में मप्र की झांकी चीता द प्राइड ऑफ इण्डिया की थीम पर केन्द्रित होगी। झाँकी में मध्यप्रदेश में चीतों की ऐतिहासिक पुनस्र्थापना की झलक दिखेगी। भारत से 70 वर्ष पूर्व चीते विलुप्त हो चुके थे, भारत में चीतों की वापसी का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजऩ को जाता है। प्रदेश में चीता परियोजना की सफलता के साथ अब मप्र टाइगर स्टेट और चीता स्टेट भी बन गया है।
    श्योपुर जिले में कूनो नदी के किनारे स्थित राष्ट्रीय कूनो अभयारण्य देश में चीतों का एक नया घर है। अभयारण्य में चीतों के लिये उचित आहार और प्राकृतिक आवास मौजूद हैं। पुनस्र्थापना की सफल परियोजना के परिणाम स्वरूप कूनो में वयस्क और शावक सहित कुल 24 चीते अभयारण्य में विचरण कर रहे हैं।

    प्रदर्शनी का चित्रण
    प्रस्तुत झांकी में भारत में चीतों के सफल पुनस्र्थापन को दर्शाया गया है। अग्रभाग में कूनो राष्ट्रीय उद्यान के वयस्क चीतों का जोड़ा और कूनो में जन्मे नन्हें चीता शावकों को दर्शाया गया है। झांकी के मध्य भाग में बहती हुई कूनो नदी और इसके आसपास राष्ट्रीय उद्यान के वनावरण एवं प्राकृतिक आवास में विचरण करते हुए वन्य-जीव, जिनमें हिरण, बंदर, पक्षी और चीते उनकी बढ़ती हुई संख्या के साथ जैव-विविधता के लिये एक आदर्श के रूप में कूनो अभयारण्य को दर्शाया गया है। झांकी के मध्य भाग के पिछले हिस्से में पेड़ के नीचे बैठे चीता मित्र स्थानीय निवासियों को चीता संरक्षण के बारे में प्रशिक्षित कर रहे हैं। झांकी के अंतिम भाग में वनकर्मी वाच-टॉवर से चीतों की निगरानी करते दिखाई दे रहे हैं, जो सफल चीता परियोजना में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। झाँकी के दोनों ओर एलईडी पेनल्स के माध्यम से कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों पर केन्द्रित फिल्म को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। झाँकी के दोनों ओर नृत्य दल श्योपुर जिले का सहरिया जनजाति नृत्य लहंगी करते हुए नजर आयेंगे।

    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत…..

    September 2, 2026

    Raigarh Bike Mobile Theft Crime News: “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस को सफलता, निगरानी बदमाश महेश पैंकरा के बाद यू-ट्यूबर विकास चौहान गिरफ्तार

    September 2, 2026

    Raigarh Land Scam Patwari Rakesh Sai Arrested: कापू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन बेचने वाला फरार पटवारी गिरफ्तार

    September 2, 2026

    Raigarh SP Stuck In Traffic Jampali Mine Gharghoda: चौबे यूनियन की कथित अवैध लाइन पर उठे सवाल, घरघोड़ा पुलिस ने 6 ट्रकों पर दर्ज की FIR

    September 2, 2026

    कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..

    September 1, 2026

    ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग……

    September 1, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.