Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Raigarh Land Scam Patwari Rakesh Sai Arrested: कापू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन बेचने वाला फरार पटवारी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    Raigarh Land Scam Patwari Rakesh Sai Arrested: कापू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन बेचने वाला फरार पटवारी गिरफ्तार

    Knock IndiaBy Knock IndiaSeptember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Raigarh Land Scam Patwari Rakesh Sai Arrested: कापू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन बेचने वाला फरार पटवारी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ जिले में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आदिवासी और शासकीय भूमि के अवैधान‍िक अंतरण और खरीद-बिक्री के गंभीर मामले में कापू थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी तत्कालीन हल्का पटवारी राकेश साय को धरमजयगढ़ के गनपतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी दस्तावेज तैयार करने में इस्तेमाल किए गए एक लैपटॉप और प्रिंटर को भी जब्त किया है।

    https://knockindia.com/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-02-at-2.34.05-PM.mp4

    कापू थाने में तत्कालीन पटवारी राकेश साय और उसके सहयोगियों के खिलाफ फर्जीवाड़ा और कूटचित दस्तावेज तैयार करने के दो अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। पहला मामला ग्राम डुमरनारा की खसरा नंबर 409 भूमि से संबंधित है। यह भूमि राजस्व अभिलेखों में पण्डो जनजाति के सदस्यों के नाम पर दर्ज थी। आरोपी पटवारी ने बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के वर्ष 2023-24 के अभिलेखों में हेरफेर कर इसे गैर-आदिवासी के नाम दर्ज करा दिया। इसके बाद जाली आधार कार्ड और फर्जी विक्रेताओं को खड़ा कर रायपुर निवासी एक महिला के नाम रजिस्टर्ड विक्रय पत्र निष्पादित करवा दिया गया।

    दूसरा मामला ग्राम पंचायत रायमेर की शासकीय भूमि के अवैधान‍िक अंतरण से जुड़ा है। इसमें खसरा नंबर 467/23, 467/25 और 467/36 की सरकारी जमीन को कूटरचित दस्तावेजों के जरिए निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज कर फर्जी पट्टे तैयार किए गए और दलालों के माध्यम से रजिस्ट्री करा दी गई। कापू तहसीलदार उन्मेश पटेल की लिखित रिपोर्ट और जांच प्रतिवेदन के आधार पर कापू थाने में अपराध क्रमांक 108/2026 और 131/2026 के तहत भादवि की धारा 419, 420, 467, 468, 471 और 120 (बी) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

    https://knockindia.com/wp-content/uploads/2026/09/WhatsApp-Video-2026-09-02-at-2.34.02-PM.mp4

    अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से ही मुख्य आरोपी पटवारी राकेश साय (पिता शशिभूषण साय, 45 वर्ष, निवासी सिविल लाइन धरमजयगढ़) लगातार फरार चल रहा था। एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन और थाना प्रभारी कापू निरीक्षक दाताराम तिर्की के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों प्रकरणों में संलिप्त अन्य आरोपियों, विक्रेताओं और फर्जी साक्षियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

    Knock India

    Related Posts

    नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    September 7, 2026

    पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 7, 2026

    शिक्षा में नवाचार और स्टार्टअप सोच को बढ़ावा देना समय की जरूरत: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    September 7, 2026

    शिक्षा में नवाचार और स्टार्टअप सोच को बढ़ावा देना समय की जरूरत: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    September 7, 2026

    निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल रमेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 7, 2026

    निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल रमेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 7, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.