Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » दिल्ली पुलिस ने 1,100 से अधिक आदतन अपराधियों को दिल्ली से किया बाहर
    राज्य

    दिल्ली पुलिस ने 1,100 से अधिक आदतन अपराधियों को दिल्ली से किया बाहर

    News DeskBy News DeskJanuary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली पुलिस ने 1,100 से अधिक आदतन अपराधियों को दिल्ली से किया बाहर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली में पुलिस ने पिछले वर्ष दिल्ली पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत 1,100 से अधिक आदतन अपराधियों को दिल्ली से बाहर कर दिया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पिछले 10 साल में यह दिल्ली से बाहर किए गए अपराधियों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शांति और सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से की जाने वाली इस प्रक्रिया का उपयोग अपराधियों को एक निश्चित अवधि के लिए विशिष्ट क्षेत्रों से दूर रखने के लिए किया जाता है। पुलिस अधिकारी ने बताया, ''दिल्ली के विभिन्न जिलों से कुल 1,130 लोगों को शहर से बाहर किया गया। उन्हें दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 47 और 48 अपराध करने वाले व्यक्तियों को हटाना के तहत कार्रवाई के लिए उपयुक्त पाया गया।'' उन्होंने बताया कि प्रक्रिया के तहत पहले ऐसे व्यक्तियों को नोटिस भेजा जाता है, जिसमें उनसे यह बताने को कहा जाता है कि उन्हें शहर से बाहर क्यों न किया जाना चाहिए और अगर उनका स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया जाता है, तो आगे की कार्रवाई की जाती है। 

    किस साल कितने लोग हुए बाहर?
    आंकड़ों के मुताबिक, 2015 में दिल्ली पुलिस ने 268, 2016 में 215, 2017 में 133, 2018 में 79, 2019 में 302, 2020 में 176, 2021 में 311, 2022 में 716 और 2023 में 619 लोगों को शहर से बाहर किया था। अधिकारी ने बताया कि आदतन अपराधियों को शहर से बाहर करना समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसा कोई भी व्यक्ति जो एक से ज्यादा बार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है, उसके लिए यह चेतावनी की तरह है। नहीं सुधरने पर 2025 में भी कई आदतन अपराधियों को दिल्ली से बाहर किया जाएगा।

    नहीं सुधरने पर होती है कार्रवाई
    अगर दिल्ली में रहने वाला कोई व्यक्ति एक से ज्यादा बार आपराधिक मामलों में शामिल होता है तो पुलिस उसे सजा दिलाने के साथ ही सुधरने का मौका भी देती है। हालांकि, जो लोग बार-बार ऐसा करते हैं, उन्हें पुलिस की तरफ से नोटिस भेजा जाता है। इस नोटिस के जवाब में अपराधी को बताना होता है कि उसे क्यों दिल्ली से बाहर नहीं किया जाना चाहिए। इसका संतोषजनक जवाब मिलने पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर ऐसे व्यक्ति को शहर से बाहर कर दिया जाता है।

    News Desk

    Related Posts

    स्वास्थ्य विभाग की ई-ऑफिस संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाई…..

    September 1, 2026

    पैरा एथलेटिक्स में लक्की यादव को शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार एवं सुखदेव व निखिल को मिला शहीद कौशल यादव पुरस्कार…..

    September 1, 2026

    वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की पत्रवार्ता……

    September 1, 2026

    डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा में प्रवेशोत्सव और NEP इंडक्शन कार्यक्रम संपन्न; पूजा बनीं ‘मिस फ्रेशर’ व शनि बने ‘मिस्टर फ्रेशर’

    September 1, 2026

    जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन, 4500 से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा लाभ….

    September 1, 2026

    “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस का एक्शन, ढिमरापुर चौक पर गांजा बेचते दो तस्कर गिरफ्तार

    September 1, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.