Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने बीजेपी और AAP पर लगाए आरोप
    राज्य

    कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने बीजेपी और AAP पर लगाए आरोप

    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने बीजेपी और AAP पर लगाए आरोप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब 20 दिन से भी कम का समय बचा है. सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है. दिल्ली में इस बार त्रिकोणीय मुकाबले के असार हैं. 10 साल से अधिक केंद्र और दिल्ली की सत्ता से बाहर रहने के बाद कांग्रेस भी पूरे दम खम के साथ मैदान में है. इस बीच पूर्व ओलंपियन और कांग्रेस नेता विनेश फोगाट ने शुक्रवार को BJP के संकल्प पत्र पर निशाना साधा है. साथ ही आम आदमी पार्टी को भी निशाने पर लिया है. हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान BJP और AAP पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि, 'शिला दीक्षित जी ने भी दिल्ली के लिए काम किया. हम BJP और AAP दोनों को देख चुके हैं. ये केवल एक दूसरे से झगड़ते हैं. जब दिल्ली में शिला दीक्षित की सरकार थी तब भी केंद्र में BJP सत्ता में थी. लेकिन उन्होंने दिल्ली वासियों के लिए काम करके दिखाया.'

    हमारी पार्टी के लोगों ने बहुत खून पसीना बहाया है
    विनेश फोगाट ने कहा कि शिला दिक्षित ने जो काम करके दिखाया और पार्टी की जो विचारधारा हैं हम उसी को लेकर वोट मांग रहे हैं. लोगों को देखना चाहिए कि जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार है, वहां सरकार ने सभी वादे पूरे किए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास मजाक का नहीं रहा है. हमारी पार्टी के लोगों ने बहुत खून पसीना बहाया है. लोग जेल में रहे हैं तब जाकर पार्टी बनी है. पार्टी का इतिहास देखना हैं तो कांग्रेस के नए वाले मुख्यालय में जाकर देख सकते हैं. उन्होंने कहा कि जाट समाज के लिए OBC आरक्षण सबसे पहले दिल्ली में शीला दीक्षित की कांग्रेस सरकार ने लागू किया था. आम आदमी पार्टी और BJP एक झूठा प्रोपगेंडा फैलाने की कोशिश कर रही है. इनकी कथनी और करनी में हमेशा ही फर्क रहा है. जब मोदी सरकार तीन काले कृषि कानून लेकर आई थी, तब अरविंद केजरीवाल ने इसे स्वीकार कर लिया था. इससे साफ पता चलता है कि ये किसान और जाट के हितैषी नहीं हैं.

    सिर्फ कॉपी पेस्ट का स्कीम चला रही BJP- फोगाट
    विनेश फोगाट ने दिल्ली चुनाव के लिए BJP के संकल्प पत्र पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि BJP ने जो 2500 रुपए महिलाओं को देने का वादा कर रहे हैं, वो कांग्रेस से कॉपी पेस्ट किया गया. ये लोग सिर्फ कॉपी पेस्ट का स्कीम चला रहे हैं. वहीं BJP द्वारा 5 रुपए में भरपेट खाने देने के वादे पर फोगाट ने कहा कि ये तो हंसी का पात्र है. आज की मंहगाई को देखें तो 5 रुपए में पानी की बोतल भी नहीं आती है.

    News Desk

    Related Posts

    रायगढ़ में ‘जन्माष्टमी पर्व व झूला उत्सव’ पर यातायात पुलिस का नया रूट प्लान लागू, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

    September 1, 2026

    खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल

    August 31, 2026

    छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर….

    August 31, 2026

    प्लेसमेंट एजेंसी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रूपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी राजसात….

    August 31, 2026

    विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत, महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बढ़ा आत्मविश्वास, सावित्री बोलीं- “हर महीने की मदद बनी आत्मनिर्भरता का संबल”….

    August 31, 2026

    मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता…..

    August 31, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.