Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » CG के बस्तर पुलिस ने 48 घंटे के अंधे कत्ल की सुलझाई गुत्थी, वाहन चालक समेत 4 गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    CG के बस्तर पुलिस ने 48 घंटे के अंधे कत्ल की सुलझाई गुत्थी, वाहन चालक समेत 4 गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJanuary 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG के बस्तर पुलिस ने 48 घंटे के अंधे कत्ल की सुलझाई गुत्थी, वाहन चालक समेत 4 गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जगदलपुर
    छत्तीसगढ़ के बस्तर पुलिस ने बीते दिनों हुए एक अंधे के कत्ल की गुत्थी  सुलझा ली है. इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, जगदलपुर के अनुकूल देव वार्ड करकापाल में भानपुरी अस्पताल में पदस्थ डॉ. वासुदेव राय की पत्नी अर्चना घोष की उनके घर पर संदिग्ध हालात में लाश मिली थी. बोधघाट पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद से आरोपियों की तलाश में जुटी थी.

    डॉ. वासुदेव राय की पत्नी अर्चना घोष की हत्या के 6 दिन बाद पुलिस ने  4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक इसमें हत्या का  मुख्य  आरोपी मृतिका अर्चना घोष का वाहन चालक है. वाहन चालक ने घर में लूट के इरादे से अपने 3 साथियों के साथ साजिश रची थी. उसने अपने मालकिन की मुंह दबाकर हत्या करवा दी और घर से नगद और जेवरात पर अपना हाथ साफ कर दिया.

    बस्तर पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका अर्चना घोष के वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया. सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी वाहन चालक ने अपना अपराध कबूल कर लिया. साथ ही अन्य 3 साथियों का भी नाम पुलिस को बता दिया. पुलिस ने इन आरोपियों के पास से लूटे गए 36 हजार रुपये नगद और सोने चांदी के आभूषण के साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया है.

    आरोपी वाहन चालक ने रची थी हत्या की साजिश
    बस्तर एसपी सलभ सिन्हा ने बताया कि बीते 1 जनवरी को मृतिका अर्चना घोष निवासी अनुकूल देव वार्ड की खुद के मकान में संदिग्ध हालत में लाश मिली थी. मृतिका के पति डॉक्टर वासुदेव राय ने बोधघाट थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद बोधघाट पुलिस की टीम साइबर टीम की मदद से इस मामले की  छानबीन में जुटी थी.

    इस मामले में घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम की मदद से निरीक्षण कराया गया. इसके अलावा, 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और तकनीकी साक्ष्य के सबूत जुटाए गए. जांच के दौरान मृतिका अर्चना के ड्राइवर रोहित कश्यप से पूछताछ करने पर उसने अपने तीन साथियों के साथ लूट की नीयत से साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया.

    आरोपी ने बताया कि वह पिछले 5 सालों से मृतिका अर्चना घोष के घर पर  वाहन चालक का काम कर रहा था, जिसकी वजह से आरोपी रोहित को मृतिका अर्चना घोष की आर्थिक संपत्ति और गतिविधियों की पूरी जानकारी थी. आरोपी ने घर में घुसकर लूट करने की योजना बनाई और बीते 1 जनवरी की रात अपने तीन साथियों को लूट के उद्देश्य से मालकिन के घर भेजा. रोहित के अनुसार घर में लूट की वारदात को अंजाम देते समय महिला के जागने पर आरोपियों ने महिला का मुंह दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए.

    एसपी सलभ सिन्हा के मुताबिक आरोपियों में हत्यारोपी जोसफ कश्यप, नीलू बघेल, पप्पू बघेल और मुख्य आरोपी वाहन चालक रोहित कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में लेने के बाद उन्हें जेल भेज दिया.

    News Desk

    Related Posts

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

    July 14, 2026

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी….

    July 14, 2026

    Raigarh News: बंटवारे से पहले नामांतरण और फिर कंपनी को रजिस्ट्री! घरघोड़ा के चारमार में पैतृक जमीन हड़पने का आरोप, राजस्व विभाग की भूमिका पर सवाल

    July 14, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.