Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » आबकारी विभाग में वेयरहाउस प्रभारी की व्यवस्था खत्म
    राज्य

    आबकारी विभाग में वेयरहाउस प्रभारी की व्यवस्था खत्म

    News DeskBy News DeskJanuary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आबकारी विभाग में वेयरहाउस प्रभारी की व्यवस्था खत्म
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । मध्य प्रदेश में पहली बार आबकारी विभाग ने वेयरहाउस प्रभारी की व्यवस्था को खत्म कर दिया है। शराब कारोबारी को शराब की आपूर्ति के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्हें ऑनलाइन स्वीकृति प्राप्त होगी। 
    आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है। वेयरहाउस प्रभारी के कारण आपूर्ति में विलंब होता था। इसको लेकर भ्रष्टाचार के आरोप समय-समय पर लगाते रहते थे। बार-बार जिला आबकारी अधिकारियों के चक्कर भी लगाने पड़ते थे। इस मामले में शराब कारोबारी और डिस्टलर ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को वर्तमान में हो रही असुविधा से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर आबकारी विभाग ने ई आबकारी प्रणाली के अंतर्गत ऑनलाइन स्वीकृति दिए जाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। 7 दिन के अंदर शराब कारोबारी को मांग के अनुसार शराब उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके लिए वेयरहाउस प्रभारी से अब अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी। 
     मध्य प्रदेश आबकारी विभाग ने 20 जनवरी से यह व्यवस्था लागू कर दी है। मुख्य आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार अब शराब की आपूर्ति  के लिए शराब ठेकेदार को ईंआबकारी पोर्टल पर अपनी मांग दर्ज करानी होगी। भुगतान की व्यवस्था पूर्व की तरह ही रहेगी। इस नई व्यवस्था से केवल वितरण प्रणाली में बदलाव किया गया है। स्थानीय आबकारी अधिकारियों तथा वेयरहाउस प्रभारी की अनुमति लेने की जरूरत शराब ठेकेदारों को नहीं होगी। वेयरहाउस में शराब के भंडारण को लेकर नई व्यवस्था शुरू की गई है। 

    News Desk

    Related Posts

    डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा में प्रवेशोत्सव और NEP इंडक्शन कार्यक्रम संपन्न; पूजा बनीं ‘मिस फ्रेशर’ व शनि बने ‘मिस्टर फ्रेशर’

    September 1, 2026

    “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस का एक्शन, ढिमरापुर चौक पर गांजा बेचते दो तस्कर गिरफ्तार

    September 1, 2026

    ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण…..

    September 1, 2026

    राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात…..

    September 1, 2026

    वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें- राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 1, 2026

    26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता – भारोत्तोलन में प्रतिभागियों ने दिखाया अपना जौहर

    September 1, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.