Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर पूर्वांचलियों से नफरत का लगाया आरोप
    राज्य

    आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर पूर्वांचलियों से नफरत का लगाया आरोप

    News DeskBy News DeskJanuary 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर पूर्वांचलियों से नफरत का लगाया आरोप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों धुआंधार प्रचार किया जा रहा है. आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और BJP दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं. इस बीच AAP के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को मोती नगर और मॉडल टाउन विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पार्टी के लिए समर्थन मांगा साथ ही BJP पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने BJP पर पूर्वांचलियों से नफरत करने का आरोप लगाया.

    पूर्वांचल के 12 लोगों को टिकट दिया
    सांसद संजय सिंह ने कहा कि पूर्वांचल समाज को सिर्फ आम आदमी पार्टी ने सम्मान दिया लेकिन BJP हमेशा पूर्वांचलियों का अपमान किया है. केजरीवाल ने पूर्वांचल के 12 लोगों को टिकट दिया है, लेकिन BJP ने सिर्फ 5 को ही टिकट दिया. AAP सरकार ने कच्ची कॉलोनियों में सड़क, सीवर, पानी, मोहल्ला क्लीनिक और पूरी दिल्ली में 18 हजार छठ घाट बनवाया. उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा ने पूर्वांचलियों को बांग्लादेशी, रोहिंग्या और घुसपैठिया कहा, BJP वाले पूर्वांचलियों से नफरत करते हैं. इस बार BJP की जमानत जब्त कराकर पूर्वांचल समाज के लोग जवाब देंगे.

    पूर्वांचलियों को गाली देने का लगाया आरोप
    सांसद ने कहा कि जब उन्होंने संसद में पूर्वांचलियों का वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने का मुद्दा उठाया तो BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्वांचलियों को बांग्लादेशी, रोहिंग्या और घुसपैठिया कहा. इस पर मैंने उनसे कहा कि हम पूर्वांचली चुनाव में तुम्हारी जमानत जब्त कराकर अपनी हैसियत बताएंगे. सिंह ने कहा कि जिन्होंने पूर्वांचलियों को गाली दी है उन्हें 5 फरवरी को अपने वोट की ताकत से जवाब देना है.

    18,000 छठ घाट बनवाकर पूर्वांचलियों को दी राहत
    AAP नेता ने कहा कि इसी दिल्ली के अंदर छठी मैया का घाट बनाने के लिए लाठियां खानी पड़ती थीं. हमारे पूर्वांचल के भाइयों के पास घर जाने के लिए पैसे नहीं होते थे. आज अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के अंदर अलग-अलग जगहों पर 18,000 छठ घाट बनवाए हैं. जिससे हम छठी मैया की धूमधाम के साथ पूजा करते हैं. इसलिए 5 फरवरी को अपना वोट देना जाना तो अरविंद केजरीवाल के काम याद करके जाना.

    विदेश में पढ़ाई का खर्च उठाने का किया ऐलान
    सांसद ने कहा कि हमने दिल्ली के अंदर घोषणा की है कि हम दिल्ली में पुजारियों और ग्रंथियों को प्रतिमाह 18,000 रुपए की सम्मान राशि देने का काम करेंगे. दलित समाज के बच्चों के विदेश में पढ़ाई का खर्चा केजरीवाल की सरकार उठाएगी. वहीं दिल्ली में किराएदारों की शिकायत थी कि उन्हें फ्री बिजली पानी का लाभ नहीं मिलता है. ऐसे में केजरीवाल ने किराएदारों को भी फ्री बिजली और पानी देने की गारंटी दी है. सिंह ने जनता से कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बन रहे हैं. इसलिए अपना वोट बेकार मत करना और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीताना.

    केजरीवाल को मारने की कोशिश
    संजय सिंह ने कहा कि जिस अरविंद केजरीवाल ने फ्री शिक्षा, बिजली, पानी, बस की यात्रा और दवा का इंतजाम किया उस अरविंद केजरीवाल को BJP ने जेल में रखकर उनकी इंसुलिन रोककर उन्हें मारने की कोशिश की. जिन्होंने आपके बेटे अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की कोशिश की उन्हें आपको अपने वोट की ताकत से जवाब देना है.

    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत…..

    September 2, 2026

    Raigarh Bike Mobile Theft Crime News: “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस को सफलता, निगरानी बदमाश महेश पैंकरा के बाद यू-ट्यूबर विकास चौहान गिरफ्तार

    September 2, 2026

    Raigarh Land Scam Patwari Rakesh Sai Arrested: कापू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन बेचने वाला फरार पटवारी गिरफ्तार

    September 2, 2026

    Raigarh SP Stuck In Traffic Jampali Mine Gharghoda: चौबे यूनियन की कथित अवैध लाइन पर उठे सवाल, घरघोड़ा पुलिस ने 6 ट्रकों पर दर्ज की FIR

    September 2, 2026

    कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..

    September 1, 2026

    ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग……

    September 1, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.