Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » पटवारी के खिलाफ कांग्रेस में पनप रहा खेमा
    राज्य

    पटवारी के खिलाफ कांग्रेस में पनप रहा खेमा

    News DeskBy News DeskJanuary 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पटवारी के खिलाफ कांग्रेस में पनप रहा खेमा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। अगले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की जमीन तैयार कर रहे प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की ही सिसासी जमीन खिसकाने के लिए कांग्रेस में ही बड़ा खेमा पनप रहा है। पिछला विधानसभा चुनाव हारने के बाद केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिसंबर 2023 में कमलनाथ को हटाकर पटवारी को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद से ही पटवारी अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं के निशाने पर हैं। अब पटवारी से नाराज नेताओं के संरक्षण में बड़ा गुट तैयार हो गया है। जो निकट भविष्य में पटवारी की परेशानियां बढ़ा सकता है। खासकर पटवारी को संगठनात्मक स्तर पर अफसल करने की कोशिशें पार्टी के भीतर हो रही हैं।इसी महीने साल के शुरू में ही प्रदेश कांग्रेस मीडिया टीम का ऐलान किया था। टीम में घोषित चेहरों को लेकर भोपाल से लेकर दिल्ली तक विरोध दर्ज कराया गया। जिसके बाद पार्टी को घंटे भर के भीतर ही मीडिया टीम की घोषणा को स्थगित करना पड़ा था। यह मामला शांत नहीं पड़ा, इसी बीच पार्टी के दो वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का यह बयान सामने आया कि प्रदेश कांग्रेस में समन्वय की कमी है। इस बयान को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथक की मौन सहमति थी, लेकिन विरोध तेज होता उससे पहले ही कमलनाथ ने ‘मेरी पटवारी से चर्चा होती है’ वाला बयान देकर स्थिति को संभाल लिया था। लेकिन पार्टी के भीतर पटवारी विरोधी खेमा इसे फिर से भुनाने के लिए मौके की तलाश में है। चूंकि 27 जनवरी को हाईकमान को महू में अंबेडकर रैली में आना था। इसलिए कांग्रेस का अंदरूनी विरोध शांत पड़ गया।

    मौका मिलते ही पटवारी को घेरा
    जीतू पटवारी को प्रदेशाध्यक्ष की कमान मिले 13 महीने बीत चुके हैं। पार्टी नेतृत्व ने पटवारी को मप्र कांग्रेस की कमान बेहद मुश्किल हालातों में सौंपी थी। तब से ही पटवारी का विरोधी खेमा सक्रिय है। पिछले साल जब अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस सभी 29 सीटें हार गईं थी। तब विरोधियों ने एक बार फिर पटवारी का तीखा विरोध किया था। जिसमें हार के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग भी की गई थी। चूंकि कांग्रेस पार्टी देशभर में चुनाव हारी। इसलिए किसी एक प्रदेशाध्यक्ष के सिर हार का ठीकरा फोडऩा पार्टी को उचित नहीं लगा। इसलिए विरोधियों की मांग भी ठुकरा दी गई थी। हालांकि तब जिन नेताओं ने हार के लिए पटवारी को जिम्मेदार ठहराया था, वे भी खुद लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी थे और अपनी सीट नहीं जिता पाए थे। लोकसभा चुनाव के दौरान जब कांग्रेस पार्टी से बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता दूसरे दलों में जा रहे थे, तब भी विरोधी पटवारी पर हमलावर बने हुए थे। अमरवाड़ा उपचुनाव में हार के लिए भी पटवारी पर ठीकरा फोड़ा गया था। हालांकि केंद्रीय नेत्त्व का पटवारी पर भरोसा बरकरार है।

    उपचुनाव में जीत से बढ़ा कद
    दो महीने पहले विजयपुर और बुधनी विधानसभा उपचुनाव हुए थे। जिनमें विजयपुर में कांग्रेस और बुधनी में भाजपा जीती थी। विजयपुर में कांग्रेस से भाजपा में गए रामनिवास रावत भाजपा के टिकट पर कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा से चुनाव हारे थे। विजयपुर उपचुनाव की जीत से पटवारी के विरोधियों को तगड़ा झटका लगा था। पार्टी के सूत्र बताते हैं कि यदि कांग्रेस विजयपुर और बुधनी दोनों उपचुनाव हारती तो विरोधी गुट पटवारी का इस्तीफा मांगने के लिए खुलकर सडक़ पर उतरने की तैयारी कर चुका था।

    News Desk

    Related Posts

    क्या भविष्य में विद्यालयों से पूरी तरह गायब हो जाएंगे शिक्षक? : गौरीशंकर गुप्ता

    September 3, 2026

    दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी – राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 3, 2026

    महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट……

    September 3, 2026

    विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वाेच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 3, 2026

    सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

    September 2, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

    September 2, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.