Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    छत्तीसगढ़

    अज्ञात वाहन ने 3 युवकों को कुचला, मौके पर मौत: शादी के लिए लड़की देखने गए थे, लौटते वक्त NH-130 पर हादसा

    HasinaBy HasinaJanuary 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अज्ञात वाहन ने 3 युवकों को कुचला, मौके पर मौत: शादी के लिए लड़की देखने गए थे, लौटते वक्त NH-130 पर हादसा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बलौदा बाजार। बलौदाबाजार जिले में नेशनल हाईवे-130 पर गुरुवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 3 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक करीब 20-30 फीट दूर जा गिरे। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। किसी का सिर फट गया, तो किसी के सीने में गंभीर चोट आई है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र के सेल गांव के पास का बताया जा रहा है।

    जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान रथराम केंवट, दूरदशी केंवट और फिरतू केंवट के रूप में हुई है। तीनों युवक तुरकीनडीह गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि तीनों शादी के लिए लड़की देखने गए थे। लड़की देखकर वापस घर लौटते वक्त यह हादसा हो गया।

    कैसे हुआ हादसा?
    पुलिस के मुताबिक 29 जनवरी को तीनों युवक बाइक से लड़की देखने गए थे। लौटते समय छाछी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक और युवक सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए।

    मौके पर खून बिखरा पड़ा था। सिर में गंभीर चोट लगने से अधिक रक्तस्राव हुआ और तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए
    सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

    फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

    Author Profile

    Hasina
    Latest entries
    • आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायBreaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवारBreaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
    • महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कीBreaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
    • भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धामBreaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम
    accident on NH-130 while returning died on the spot: had gone to see a girl for marriage Unknown vehicle crushed 3 youths
    Hasina

    Related Posts

    6 शिकारी गिरफ्तार, दंतेवाड़ा जंगल में बाघ-तेंदुए का करते थे शिकार

    March 18, 2026

    आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान

    March 18, 2026

    CM साय से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात

    March 18, 2026

    गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह

    March 16, 2026

    राजनांदगांव में 2 किशोरियों के साथ रेप, पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया

    March 16, 2026

    अफीम तस्करी नेटवर्क को तोड़ रही दुर्ग पुलिस, राजस्थान से 2 और आरोपी को उठा लाई

    March 16, 2026
    RO.NO. – 13672/137
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    6 शिकारी गिरफ्तार, दंतेवाड़ा जंगल में बाघ-तेंदुए का करते थे शिकार

    March 18, 2026

    आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान

    March 18, 2026

    CM साय से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात

    March 18, 2026

    गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.