आरंग-रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे आरंग थाना क्षेत्र के पारागांव में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे-53 पर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। मुरूम से भरे तेज रफ्तार हाइवा ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोग भारी वाहन के चक्कों के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद हाइवा बाइक सवारों को कुछ दूरी तक घसीटता चला गया, जिससे सड़क पर शवों के टुकड़े बिखर गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मछली पकड़ने निकले थे, रास्ते में मौत से सामना
जानकारी के मुताबिक, मृतक प्लेटिना बाइक से महानदी में मछली पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे मुरूम लोड हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई।
मृतकों की पहचान मंगलू जलक्षत्री (28 वर्ष), तिलक जलक्षत्री (6 वर्ष), श्रवण जलक्षत्री (40 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों आरंग के बागेश्वर पारा इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं।
चालक फरार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Breaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
Breaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Breaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम




