Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    देश

    Tata Punch facelift Launch: ऐतिहासिक! बोल्ड लुक, स्मार्ट और फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Punch facelift, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान

    HasinaBy HasinaJanuary 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Tata Punch facelift Launch: ऐतिहासिक! बोल्ड लुक, स्मार्ट और फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Punch facelift, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    New Tata Punch Price & Features: टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर माइक्रो-एसयूवी ‘टाटा पंच’ को बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। 2026 मॉडल के रूप में आए Tata Punch Facelift को अधिक पावरफुल इंजन, आधुनिक फीचर्स और कड़े सुरक्षा मानकों के साथ बाजार में उतारा गया है। डिटेल में जानते हैं इस कार के बारे में

    PunjabKesari

    नया प्रीमियम इंटीरियर और हाई-टेक फीचर्स

    कार का केबिन अब पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम हो गया है। इसमें 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, नया डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और इल्यूमिनेटेड लोगो वाला 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। अन्य प्रीमियम सुविधाओं में वॉयस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो और सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट शामिल हैं।

    पहली बार मिलेगा ‘टर्बो इंजन’ 

    कंपनी ने पंच फेसलिफ्ट में इस बार ‘टर्बो इंजन’ दिया है। यानि की अब इसमें नेक्सॉन वाला 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 120hp की पावर और 170Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। यह नया इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है और मात्र 11.1 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।

    PunjabKesari

    सीएनजी में भी मिलेगा ऑटोमेटिक का मजा

    टाटा ने अपनी ट्विन-सिलेंडर तकनीक के साथ एक और बड़ा अपडेट दिया है। अब पंच के सीएनजी वेरिएंट में भी ग्राहकों को AMT (ऑटोमेटिक) गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो किफायती ईंधन के साथ आरामदायक शहरी ड्राइविंग चाहते हैं। सीएनजी वेरिएंट में 210 लीटर का उपयोगी बूट स्पेस भी मिलता है।

    PunjabKesari

    BNCAP में मिली 5- स्टार रेटिंग

    टाटा ने सुरक्षा के मामले में एक बार फिर सबको चौंका दिया है। कंपनी ने नई पंच का एक खड़े ट्रक के साथ 50 kmph की रफ्तार पर क्रैश टेस्ट किया, जिसमें कार के अंदर मौजूद सभी 4 डमी सुरक्षित पाई गईं। इसे भारत NCAP रेटिंग में 5-स्टार मिले हैं। सुरक्षा के लिए अब स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और 360-डिग्री कैमरा जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।

    PunjabKesari

    शुरुआती कीमत और बुकिंग डिटेल्स

    टाटा मोटर्स ने नई पंच फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये तय की है। यह कार कुल 6 प्रमुख ट्रिम्स— स्मार्ट, प्योर, प्योर+, एडवेंचर, अकॉम्पलिस्ड और अकॉम्पलिस्ड+ में उपलब्ध होगी। कंपनी ने इसके लिए बुकिंग आज यानी 13 जनवरी 2026 से ही शुरू कर दी है। ग्राहक इसे ऑनलाइन या नजदीकी टाटा डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं।

    Author Profile

    Hasina
    Latest entries
    • आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायBreaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवारBreaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
    • महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कीBreaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
    • भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धामBreaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम
    smarts and features Tata Punch facelift launched: Historic! Punch facelift launched with bold looks you'll be surprised to hear the price
    Hasina

    Related Posts

    मिडिल ईस्ट तनाव की बीच ईरान का बड़ा बयान, होर्मुज स्ट्रेट खोलने से इनकार, अमेरिकी नाकेबंदी से भड़का

    April 23, 2026

    300 सालों बाद महाशिवरात्रि पर बन रहे कई शुभ संयोग, यहां देखें कैसे करें भगवान शिव का रुद्राभिषेक

    February 9, 2026

    सड़क पर बिछी लाशें… भंडारे से लौट रही 9 लड़कियों को कार ने रौंदा, 4 की मौत, गांव में पसरा मातम

    February 9, 2026

    सुप्रीम कोर्ट : उपभोक्ता अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णय, होमबायर रहेगा कंज्यूमर

    February 7, 2026

    भारत को बड़ी राहत, आज से अमेरिका ने 25% अतिरिक्त टैरिफ हटाया, संशोधित 18% शुल्क लागू

    February 7, 2026

    एनटीपीसी 2047 तक स्थापित करेगा 30 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता: श्रीपद नाइक

    February 5, 2026
    RO.NO.= 13759/79
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    CM साय ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

    May 4, 2026

    द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की

    May 3, 2026

    महासमुंद में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

    May 2, 2026

    Smart Toll System India: भारत में शुरू हुआ पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम, अब बिना रुके कटेगा टोल जाने पूरी खबर…

    May 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.