Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    देश

    दिल्ली में मस्जिद और कब्रिस्तान से अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस-MCD टीम पर पत्थरबाजी

    HasinaBy HasinaJanuary 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में मस्जिद और कब्रिस्तान से अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस-MCD टीम पर पत्थरबाजी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली। दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में 6 जनवरी की देर रात करीब 1 बजे दिल्ली एमसीडी और पुलिस की टीम ने फैज-ए-इलाही मस्जिद व कब्रिस्तान के पास बने अवैध अतिक्रमण को हटाया। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर 17 बुलडोजर से बारात घर, डायग्नोस्टिक सेंटर और दुकानों को ढहाया गया।

    अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और प्रशासन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़कर कार्रवाई रोकने की कोशिश की। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को गलियों में खदेड़ दिया। इस दौरान 4-5 अधिकारी और पुलिसकर्मी मामूली घायल हुए।

    सेंट्रल रेंज के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मधुर वर्मा ने कहा कि हालात नियंत्रित हैं। पूरे इलाके को 9 जोन में बांटा गया है और प्रत्येक जोन में ADCP स्तर के अधिकारी तैनात हैं। वीडियो के जरिए पत्थरबाजों की पहचान की जाएगी। डीसीपी निधिन वलसन ने बताया कि एमसीडी दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार कार्रवाई कर रही है।

    फैज-ए-इलाही मस्जिद की प्रबंधन समिति ने एमसीडी के 22 दिसंबर 2025 के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। समिति का कहना है कि मस्जिद के बाहर 0.195 एकड़ जमीन वक्फ संपत्ति है और इसके लिए वे वक्फ बोर्ड को किराया देते हैं। हालांकि, बारात घर और क्लिनिक का संचालन पहले ही बंद कर दिया गया था। मुख्य आपत्ति कब्रिस्तान को लेकर है।

    दिल्ली हाईकोर्ट ने 6 जनवरी को मस्जिद और कब्रिस्तान से सटी जमीन से अतिक्रमण हटाने की याचिका पर नोटिस जारी किया। कोर्ट ने नगर निगम, शहरी विकास मंत्रालय, दिल्ली विकास प्राधिकरण और वक्फ बोर्ड से जवाब मांगा है। जस्टिस अमित बंसल ने सभी पक्षों को चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने और अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होने का निर्देश दिया।

    Author Profile

    Hasina
    Latest entries
    • आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायBreaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवारBreaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
    • महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कीBreaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
    • भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धामBreaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम
    Hasina

    Related Posts

    मिडिल ईस्ट तनाव की बीच ईरान का बड़ा बयान, होर्मुज स्ट्रेट खोलने से इनकार, अमेरिकी नाकेबंदी से भड़का

    April 23, 2026

    300 सालों बाद महाशिवरात्रि पर बन रहे कई शुभ संयोग, यहां देखें कैसे करें भगवान शिव का रुद्राभिषेक

    February 9, 2026

    सड़क पर बिछी लाशें… भंडारे से लौट रही 9 लड़कियों को कार ने रौंदा, 4 की मौत, गांव में पसरा मातम

    February 9, 2026

    सुप्रीम कोर्ट : उपभोक्ता अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णय, होमबायर रहेगा कंज्यूमर

    February 7, 2026

    भारत को बड़ी राहत, आज से अमेरिका ने 25% अतिरिक्त टैरिफ हटाया, संशोधित 18% शुल्क लागू

    February 7, 2026

    एनटीपीसी 2047 तक स्थापित करेगा 30 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता: श्रीपद नाइक

    February 5, 2026
    RO.NO.= 13759/79
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मृत बहन का कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई, बोला- अब तो पैसे दे दो’, जानिए क्या है पूरा मामला

    April 29, 2026

    हैवानियत की हदें पार: शादी से घर लौट रही दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, 10 दरिंदों ने घेरा!

    April 29, 2026

    छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी! बैलगाड़ी पर निकली बारात, दूल्हे ने दिया संस्कृति बचाने का संदेश

    April 29, 2026

    छत्तीसगढ़ में गर्मी से लोग बेहाल! अब बारिश और तेज हवाओं से मिल सकती है राहत

    April 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.