रायपुर: प्रतिवर्ष की भांति मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 07 जनवरी को धर्म नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल होना प्रस्तावित है। चतुर्भुज सिरकट्टी पावन धाम स्थित नव निर्मित भव्य श्रीरामजानकी मंदिर में 51 कुंडीय श्रीराम चरित मानस महायज्ञ के आयोजन में शामिल होकर नवनिर्मित मंदिर में धर्मध्वज की स्थापना एवं कलश पूजन कर धर्म नगरी राजिम पहुँचेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विधायक श्री रोहित साहू, कलेक्टर श्री बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायक के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर श्रद्धालुओ की सुविधा, स्थल पर मंचीय व्यवस्था, आगन्तुकों के बैठक व्यवस्था, पार्किंग, यातायात नियंत्रण, सांस्कृतिक मंच, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, राजिम में गोरखपुर गीताप्रेस दूकान का लोकार्पण एवं विमोचन संबंधित मंच स्थल चयन, आपातकालीन सेवाओं की तैयारी को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Breaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
Breaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Breaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम




