सरगुजा। सरगुजा में राशन कार्ड धारकों के इकेवाईसी मामले में बड़ा मामला सामने आया है। यहां 1 लाख 59 हजार लोगों का E-KYC ही नही हो पाई है। ऐसे में आशंका है कि क्या इनके नाम पर फर्जी तरीके से राशन उठाया जा रहा था या फिर इतने लोग कही बाहर चले गए है। ऐसे में अब खाद्य विभाग लगातार इन्हें ढुंढने की कवायद कर रहा है, ताकि पात्र लोगो को राशन मिल सके और अपात्रों का राशन बंद किया जा सके।
दरअसल पीडीएस योजना में बोगस राशनकार्ड धारकों के साथ मृतकों के नाम पर भी राशन उठाने के मामले लगातार सामने आ रहे थे। ऐसे में सरकार की तरफ से राशनकार्ड धारकों का E-KYC करवाई जा रही है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि आखिर कितने लोग पात्र है। ऐसे में सरगुज़ा जिले में भी राशन कार्ड धारकों का इकेवाईसी कराया गया जिसमें बड़ा मामला उजागर हुआ है। यहां करीब 9 लाख 10 सदस्य है जिनके नाम से हर माह राशन का आबंटन होता है। ऐसे में इकेवाईसी में अब तक 7 लाख 50 हजार के करीब लोग ही इकेवाईसी करवाया है, यानी करीब 1 लाख 59 हजार सदस्य गायब है।
इसका मतलब उनका इकेवाईसी नही हो सका। ऐसे में आशंका है कि, इनमें से ज्यादातर लोगों के नाम पर बोगस तरीके से राशन का उठाव किया जा रहा था या इनमें से कई लोग कही बाहर शिफ्ट हो गए। ऐसी भी आशंका है कि, कुछ लोग बाहर कमाने खाने गए है। ऐसे में विभाग के द्वारा इन सभी इकेवाईसी नही हुए राशन कार्ड धारकों का राशन रोक दिया गया है और इकेवाईसी होने पर ही राशन आबंटित करने की बात कही जा रही है। देखना है कि आखिर इस इकेवाईसी मे कितने लोग और इकेवाईसी कराते है और कितनी की संख्या में बोगस नामो का खुलासा हो पाता है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह
छत्तीसगढ़June 18, 2026महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान
छत्तीसगढ़June 18, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय




