Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    छत्तीसगढ़

    बस्तर में विश्वास, विकास व शांति के नए सूर्य का उदय हो रहा: CM साय

    Knock IndiaBy Knock IndiaSeptember 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बस्तर में विश्वास, विकास व शांति के नए सूर्य का उदय हो रहा: CM साय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। गरियाबंद जिले में नक्सल मोर्चे पर हुई मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया गया है। इनमें ₹1 करोड़ का इनामी सीसीएम मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल है, जो लंबे समय से सुरक्षा बलों के निशाने पर था। मुख्यमंत्री ने कहा कि CRPF की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए यह बड़ी सफलता प्राप्त की है।

    बस्तर में विश्वास, विकास व शांति के नए सूर्य का उदय हो रहा है।

    अदम्य साहस और वीरता के पर्याय CRPF की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और DRG के जवानों को नक्सलवाद के विरुद्ध एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। गरियाबंद जिले में नक्सल मोर्चे पर हुई मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली…

    — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 11, 2025

     

    मुख्यमंत्री ने इसे नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक जीत बताते हुए कहा कि समाज की मुख्यधारा में लौटने की

    पहल भी तेज हुई है। नारायणपुर जिले में जनताना सरकार के सदस्य, पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य और न्याय शाखा अध्यक्ष सहित कुल 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री ने इसे नक्सलियों की झूठी विचारधारा के टूटने का स्पष्ट प्रमाण बताया।
    उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सहित देश को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि मार्च 2026 तक “नक्सलमुक्त भारत” का संकल्प पूरा होगा। उन्होंने जवानों की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों की सतर्कता और समर्पण से आम नागरिक सुरक्षित रहेंगे और विकास का रास्ता साफ होगा।

    इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने कठिन परिस्थितियों में अभियान चलाकर नक्सलियों के ठिकानों पर कार्रवाई की। सुरक्षा बलों के जवानों ने नक्सलियों को घेरकर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कई नक्सली मारे गए। वहीं, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने बताया कि वे अब हिंसा छोड़कर समाज के साथ मिलकर शांति और विकास में भागीदारी करना चाहते हैं।
    प्रशासन ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कर मुख्यधारा में शामिल करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी और विकास कार्यों को गति दी जाएगी ताकि लोगों को हिंसा का रास्ता छोड़कर जीवन की बेहतरी का अवसर मिल सके।
    इस बड़ी सफलता से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की ताकत कमजोर पड़ रही है और यह अभियान न केवल सुरक्षा बलों के लिए बल्कि आम नागरिकों के लिए भी राहत और आशा का संदेश लेकर आया है। राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में शांति, विकास और सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्प दोहराया है।

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति किया आभार प्रकटRaipurMay 1, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति किया आभार प्रकट
    • एप्पल CEO टिम कुक भारत को लेकर उत्साहित, बोले- देश टेक कंपनी के लिए बड़ा अवसरविश्वMay 1, 2026एप्पल CEO टिम कुक भारत को लेकर उत्साहित, बोले- देश टेक कंपनी के लिए बड़ा अवसर
    • 1745 करोड़ की कोकीन जब्त, गृह मंत्री शाह ने NCB को दी बधाईNATIONALMay 1, 20261745 करोड़ की कोकीन जब्त, गृह मंत्री शाह ने NCB को दी बधाई
    • रफ्तार का कहर: ट्रक ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, हेलमेट भी नहीं बचा पाया जानछत्तीसगढ़May 1, 2026रफ्तार का कहर: ट्रक ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, हेलमेट भी नहीं बचा पाया जान
    Knock India

    Related Posts

    रफ्तार का कहर: ट्रक ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, हेलमेट भी नहीं बचा पाया जान

    May 1, 2026

    बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर हड़कंप, सूटकेस में गौमांस लेकर पहुंचीं महिलाएं

    May 1, 2026

    विशेष लेख: पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल, बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी

    May 1, 2026

    Sushasan Tihar 2026: आज से समाधान का महाअभियान! सुशासन तिहार की शुरुआत

    May 1, 2026

    हैवानियत की हदें पार: शादी से घर लौट रही दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, 10 दरिंदों ने घेरा!

    April 29, 2026

    छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी! बैलगाड़ी पर निकली बारात, दूल्हे ने दिया संस्कृति बचाने का संदेश

    April 29, 2026
    RO.NO.= 13759/79
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विशेष सत्र आयोजित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति किया आभार प्रकट

    May 1, 2026

    एप्पल CEO टिम कुक भारत को लेकर उत्साहित, बोले- देश टेक कंपनी के लिए बड़ा अवसर

    May 1, 2026

    1745 करोड़ की कोकीन जब्त, गृह मंत्री शाह ने NCB को दी बधाई

    May 1, 2026

    रफ्तार का कहर: ट्रक ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, हेलमेट भी नहीं बचा पाया जान

    May 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.