रायपुर/बस्तर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर दौरे पर हैं. उन्होंने बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई निरीक्षण किया. उनके साथ मंत्री केदार कश्यप और मंत्री टंक राम वर्मा भी मौजूद रहे. निरीक्षण के बाद मुख्ममंत्री बस्तर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए अधिकारियों के समीक्षा करेंगे.
प्रशासन ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर भी स्थापित किए हैं, जहां उन्हें भोजन और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. इसके अलावा डोनेशन के माध्यम से कपड़े इकट्ठा कर उनका वितरण किया जा रहा है. रोटरी क्लब के सदस्यों ने कपड़े वितरित किए, जबकि पिछले दिनों जनप्रतिनिधियों द्वारा भी राहत सामग्री प्रदान की गई. नीतीश वर्मा ने बताया कि लगभग 100 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 22 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि कई मकानों को आंशिक क्षति हुई है.
Live:-बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात – दंतेवाड़ा https://t.co/RKVnXPCOXw
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 1, 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण
मुख्यमंत्री श्री साय आज स्वयं बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे और राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। pic.twitter.com/jPPn7gfthi
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) September 1, 2025
Author Profile
Latest entries
मनोरंजनJune 23, 2026जेलर 2 में ऋतिक रोशन की एंट्री! कैमियो को लेकर तेज हुई चर्चा, चेन्नई पहुंचने की खबरों से बढ़ा सस्पेंस
छत्तीसगढ़June 23, 2026CM साय की ने राजनांदगांव में 510 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 333 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
छत्तीसगढ़June 23, 2026छत्तीसगढ़ के खनिज इतिहास में स्वर्णिम अध्याय: महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी में मिले हीरे
छत्तीसगढ़June 22, 2026मुख्यमंत्री ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा का किया शुभारंभ




