रायपुर
ईडी की जांच कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन तक पहुंचने के बाद सियासत गर्म है. कांग्रेस ने सरकार पर ईडी का दुरूपयोग कर डराने का आरोप लगाया है. वहीं इस मामले पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जिस प्रकार से निकाय का परिणाम आया है, उसमें कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ है. कांग्रेस पार्टी की दुर्दशा हुई है. कांग्रेस ईवीएम में भी पराजित हुई और मत पत्र में भी पराजित हुई . अब हार को छिपाने का कोई बहाना नहीं बचा है, इसलिए ED के नाम पर जनता में भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं. ईडी साक्ष्य और तथ्यों पर आधारित कार्रवाई कर रही है.
पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पर निष्कासन कार्रवाई की चर्चा है. डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि अभी तो ये शुरुआत है, आगे देखिए और क्या होने वाला है.
हर वर्ग के विकास वाला बजट होगा : उपमुख्यमंत्री साव
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 3 मार्च को पेश होने वाले को लेकर कहा कि छग का रजत जयंती वर्ष हैं. विकसित छग 2047 को अचीव करने वाला ये बजट होगा. हमारा मूल मंत्र हैं सबका साथ सबका विकास. इसी पर हमारा फोकस है. हर वर्ग के विकास वाला ये बजट होगा.
Author Profile
Latest entries
राज्यJune 24, 2026मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर
राज्यJune 24, 2026दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
राज्यJune 24, 2026फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
राज्यJune 24, 2026ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
