Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » छह लाख रुपये की लूट में मुनीम ही निकला संदिग्ध, आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
    छत्तीसगढ़

    छह लाख रुपये की लूट में मुनीम ही निकला संदिग्ध, आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छह लाख रुपये की लूट में मुनीम ही निकला संदिग्ध, आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंगेली

    छह लाख रुपये लूट की घटना फर्जी निकली। मामले में मुनीम ने षड़यंत्र रचा था। पुलिस ने मास्टरमाइंड शुभम ठाकुर एवं उसके साथी महावीर सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित ने स्वीकार किया कि उसने योजनाबद्ध तरीके से अपने साथी महावीर सोनी के साथ मिलकर षडयंत्र पूर्वक घटना को अंजाम दिया।

    पुलिस 24 घंटे के भीतर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके विरूद्ध धारा 309(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक, 21 जनवरी को दोपहर करीब तीन बजे आहत राइस मिल के मुनीम शुभम सिंह द्वारा उसके साथ गर्ल्स स्कूल मुंगेली के पीछे पुल के पास छह लाख रुपये की लूट होने की सूचना मिलने पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली द्वारा उक्त सूचना को तत्काल एसपी को अवगत कराया गया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके निर्देश में एडिशनल एसपी नवनीत कौर छाबड़ा एवं एसडीओपी मयंक तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर जिले में नाकेबंदी चेक प्वाइंट लगाकर सघन चेक कराने के निर्देश दिए।

    सीसीटीवी में संदिग्ध लग रहा था मुनीम
    इसके साथ ही साइबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली की विशेष टीम गठित कर प्रकरण में तत्काल आरोपितों के संबंध में पता तलाश करने को कहा। इस पर साइबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली की विशेष टीम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की चेकिंग की।

    विभिन्न फुटेज में आहत मुनीम शुभम ठाकुर की ही गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसी कड़ी में तकनीकी आधार पर सर्विलांस करने एवं बैंक से आहत के पैसा आहरण करने संबंधी जानकारी प्राप्त करने एवं बारिकी से पूछताछ की। इस दौरान घटना का मास्टरमाइंड राइस मिल का मुनीम शुभम ठाकुर ही निकला, जिसने अपने साथी महावीर सोनी के साथ मिलकर घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था।

    इस तरह रची थी लूट दिखाने की साजिश
    आरोपित शुभम ठाकुर ने बताया कि पैसे से भरे ब्राउन कलर के बैग को लेकर रामगढ़ के आगे खाली प्लॉट में गया। योजना अनुसार, महावीर सोनी पहले से वहां मौजूद था। उसने शुभम ठाकुर के मोबाइल को वहीं पास पटककर तोड़ दिया और वहां पर की मिट्टी को उठाकर शुभम के कपड़े में लगा दिया।

    बैग से पैसे निकालकर पैसे वाला बैग को फाड़कर वहीं पर फेंक दिया। आरोपित शुभम ने ब्लेड से अपने शरीर पर तीन-चार जगह काटने का निशान बनाया और टूटा हुआ मोबाइल को घटनास्थल के पास फेंक दिया। इसके बाद वह इसे लूट की घटना साबित करने की कोशिश में लग गया।

    पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों की सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य के आधार जांच कार्यवाही कर 500 के दस बंडल एवं 100 के दस बंडल कुल छह लाख रुपये को आरोपित से बरामद कर लिए। इसके बाद आरोपित ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

    इन पुलिसकर्मियों ने कर दिया राजफाश
    आरोपितों को पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक गिरिजा शंकर यादव प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, नंदलाल पैकरा प्रभारी साइबर सेल मुंगेली, दयाल गावस्कर, यशवंत डाहिरे, प्रमोद वर्मा, दिलीप साहू, रविकुमार जांगड़े अब्दुल रियाज, भेषज पांडेकर, अतुल सिंह, राजू साहू, बसंत डहरिया, गिरीराज सिंह, महेंंद्र राजपूत, राकेश बंजारे, हेमसिंह अन्य शामिल रहे।

    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत…..

    September 2, 2026

    Raigarh Bike Mobile Theft Crime News: “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस को सफलता, निगरानी बदमाश महेश पैंकरा के बाद यू-ट्यूबर विकास चौहान गिरफ्तार

    September 2, 2026

    Raigarh Land Scam Patwari Rakesh Sai Arrested: कापू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन बेचने वाला फरार पटवारी गिरफ्तार

    September 2, 2026

    Raigarh SP Stuck In Traffic Jampali Mine Gharghoda: चौबे यूनियन की कथित अवैध लाइन पर उठे सवाल, घरघोड़ा पुलिस ने 6 ट्रकों पर दर्ज की FIR

    September 2, 2026

    कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..

    September 1, 2026

    ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग……

    September 1, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.